UP Crime: Battalion Constable ने सुसाइड किया, गड्ढ़े से बरामद हुआ शव

Share

शादी नहीं करना चाहता था कांस्टेबल, परिजनों का था दबाव, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

Uttar Pradesh Suicide
सांकेतिक चित्र

आगरा। विवाह के दबाब से परेशान बटालियन के एक कांस्टेबल ने सुसाइड ( PAC Constable Suicide ) कर लिया। आत्महत्या का यह मामला  उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Crime) के आगरा (#Agra Crime) जिले का है। कांस्टेबल उत्तर प्रदेश पीएसी (#UP PAC Constable) की 15वीं बटालियन में तैनात था। उसने खुद को गोली मार ली (Constable Suicide) थी। उसका शव पुलिस को गड्ढे से बरामद हुआ है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें आत्महत्या की वजह उसने विवाह को लेकर लिखी है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला आगरा (@Agra Crime) का है। कांस्टेबल योगेश शर्मा (Constable Yogesh Sharma) है जो 15वीं बटालियन में तैनात था। वह 2018 बैच का सिपाही था। घटना वाले दिन उसकी ड्यूटी पीएसी मैदान और क्वार्टर गार्ड के बीच थी। उसने रात में खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या की थी। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे सिपाही का शव पीएसी मैदान (PAC Ground) में मिला था। शव बाधा दौड़ के लिए बने गड्ढ़े में पड़ा था। योगेश मूलत: गांव पाली पोस्ट भरना कला गोवर्धन मथुरा का रहने वाला था। ट्रैनिंग के दौरान फरवरी में सिपाही की आगरा में पोस्टिंग हुई थी। तब से सिपाही की यही पर तैनाती थी। उसकी शिफ्ट रात एक बजे खत्म होनी थी। सिपाही योगेश के साथ जवान महेश कुमार भी ड्यूटी में था।
वापस जाने के दौरान योगेश ने महेश से कहा था कि वह लघुशंका के लिए जा रहा है। जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया था। महेश ने अपनी सरकारी रायफल कार्यालय में जमा कर दी थी। काफी देर बाद जब योगेश नहीं आया तो महेश उनकी तलाश में वापस भी गया था। सब जगह तलाशने के बाद भी योगेश नहीं मिला तो महेश चला गया। सुबह पीएसी के जवान को योगेश का शव उस वक्त मिला जब वह परेड के लिए मैदान पर पहुंचे। योगेश ने चेहरे से सटाकर इंसास रायफल लगाकर खुद को गोली मार ली थी। गोली सिर से पार निकल गई थी। शव मिलने के बाद जवानों ने इस बात की जाकारी एसपी सिटी को दी।

यह भी पढ़ें:   UP Crime : सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मारपीट में घायल युवक की मौत

पुलिस को शव के पास से एक सुसाईड़ नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसका और उसके पिताजी का नाम लिखा था। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना से पहले योगेश की उनकी मां और भाई से 15 मिनट तक बातचीत हुई थी। उसकी शादी की बात चल रही थी। उसका रिश्ता तय करने वाले थे। लेकिन, वह रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Don`t copy text!