गैस चूल्हे के गोदाम में लगी आग, दम घुटने से मासूम समेत पांच लोगों की मौत

Share

जेसीबी से दीवार तोड़कर निकाले गए शव

टीएन सिंह का घर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को बड़ा हादसा हो गया। एक मकाम में लगी आग ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। इंदिरा नगर स्थित तकरोही इलाके में टीएन सिंह का मकान हैं। वे गैस चूल्हे की सप्लाई का बिजनेस करते है। उन्होंने घर के बेसमेंट में गोदाम बनाया था। जिसमें रात करीब 1.30 बजे आग लग गई। जिससे उठे धुएं ने घर को अपनी चपेट में ले लिया और दम घुटने से घर में सो रहे 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में टीएन सिंह का बेटा, बहू, बेटी, भांजा और 6 माह की पोती शामिल है। घटना के वक्त टीएन सिंह घर में मौजूद नहीं थे।

एक घंटे देरी से पहुंची दमकल

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग रात डेढ़ बजे लगी। लेकिन दमकल की गाड़ियां रात ढ़ाई बजे पहुंची। बताया गया कि दमकल कर्मी खाली हाथ मौके पर पहुंचे। लिहाजा घर में फंसे लोगों को निकालने में देरी हुई। आग गैस चूल्हे के गोदाम में लगी थी। इसलिए रबर की वजह से वो तेजी से भड़की। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया। जिसके बाद 4 लोगों को घर से बाहर निकाला गया। उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीएन सिंह की बेटी का शव निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। दीवार तोड़कर बाथरूम से शव निकाला गया।

शार्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि गोदाम में आग शार्ट सर्किट से लगी। रात करीब 12.30 बजे रात से डेढ़ बजे तक दो बार लाइट गई थी। जिससे एसी में शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीएन सिंह का परिवार दो साल पहले ही लखनऊ आया था। बेटे की शादी के बाद प्रतापगढ़ से वो लखनऊ शिफ्ट हो गए थे।

यह भी पढ़ें:   UP Crime News: आर्मी की गुप्त सूचना के बाद सेना में भर्ती करने वाला गिरोह बेनकाब
Don`t copy text!