Shameful : शराब के नशे में दरिंदे ने 70 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार

Share

घटना के वक्त खेत की रखवाली कर रही थी बुजुर्ग महिला

सांकेतिक फोटो

कोटा। राजस्थान को शर्मसार (Shameful) कर देने वाली घटना सामने आई है। रेप स्टेट बनते जा रहे राजस्थान में अब बच्चियां, नाबालिग, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे है। लगातार हो रहीं दुष्कर्म की वारदातों ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी हैं। ताजा मामला बूंदी जिले का है, जहां एक दरिंदे ने 70 साल की महिला को हवस का शिकार बनाया। घटना के वक्त बुजुर्ग महिला अपने खेत की रखवाली कर रहीं थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मंगलवार को घटना को अंजाम दिया। आरोपी 40 वर्षीय ज्ञान सिंह मीणा बूंदी जिले के देईशहर गांव का निवासी हैं। उसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़ित महिला ने मंगलवार रात पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि घटना को अंजाम देते वक्त मीणा नशे की हालत में था। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज किए थे।

यह भी पढ़ें:   Bikaner Road Mishap: बीमारी मौत का बहाना बनकर आई
Don`t copy text!