Haryana Rape: नींद की गोलियां खिलाकर महिला से बलात्कार, वीडियो भी बनाया

Share

बच्चा न होने पर मदद लेने पहुंचे थे पति—पत्नी, एक साल तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की ज्यादती

Panjab Rape
सांकेतिक चित्र

चंडीगढ़। महिला को नींद की गोलियां खिलाकर ज्यादती (Haryana Rape) करने का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा (Haryana Rape) के यमुना नगर (Yamuna Nagar Rape) जिले की है। महिला और उसका पति परिचित के पास बच्चे होने के लिए दवा लेने पहुंचे थे। आरोपी ने महिला से ज्यादती का वीडियो भी बनाया था। जिसको वायरल करने की धमकी देकर वह उससे ज्यादती करता रहा। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा राज्य के यमुना नगर (Yamuna Nagar Crime) जिले में थाना बुड़िया क्षेत्र की यह घटना है। पीड़ित महिला की उम्र 44 साल है। आरोपी उसी क्षेत्र में रहने वाला कुर्बान (Kurbann) नाम का व्यक्ति है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 25 साल हो चुके है। शादी के इतने साल बाद भी उसे कोई संतान नहीं है। उसने और उसके पति ने संतान ना होने के कारण काफी जगह जाकर इलाज करवाया था। लेकिन, उसे कोई संतान नहीं हुई। उसने पूरी तरह संतान होने की उम्मीद छोड़ दी थी। उनके गांव में ही किराना स्टोर है। जहां पड़ोस में रहने वाला कुर्बान का आना—जाना था। वह महिला की परेशानी के बारे में जानता था। महिला को परेशान देखकर उसे संतान होने की दवा देने की बात की थी। जिसकी बात सुनकर वह दवा खाने के लिए राजी हो गई थी। आरोपी ने उसी दिन दवा खाने को दी थी। उसके खाने के बाद उसे कोई असर नहीं हुआ।
आरोपी ने महिला से घटना वाले दिन यह बोलकर दवा दी कि उसे नहीं उसके पति को वह खिलाना होगी। महिला ने आरोपी से दवा लेकर उसके पति को खिला दी थी। दवा के खाते ही पति बेसुध हो गया। जिसके बाद आरोपी महिला के घर में घुस गया। उसने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने संबंध के दौरान महिला की अश्लील फोटो खींच ली थी। आरोपी ने महिला की फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक उसके साथ संबंध बनाए थे। आरोपी ने महिला को 23 दिसंबर को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था। उसने महिला से कहा अगर वह उससे मिलेगी तो वह फोटो डिलीट कर देगा। महिला ने आरोपी की बात मानकर उससे मिलने चली गई। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। इस कारण सारी घटना पति को बताई। महिला के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Durg Crime : अवैध संबंध में बदली फेसबुक की दोस्ती, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!