Gang Rape : आश्रम में गुरु-चेलों ने लूटी दो महिलाओं की अस्मत

Share

चेलों की शिकायत करने आश्रम प्रमुखों के पास गई थीं पीड़िताएं, वो भी निकले हवस के पुजारी

दो महिलाओं के साथ 4 लोगों ने बारी-बारी से किया बलात्कार

सांकेतिक चित्र

अमृतसर। Amritsar के प्रसिद्ध राम तीरथ मंदिर (Ram Tirath Temple) के आश्रम (Ashram) के दो कथित संतों समेत 4 लोगों पर दो महिलाओं के सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) का सनसनीखेज आरोप लगा है। महिलाओं को चार लोगों ने हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने सोमवार शाम आश्रम में छापामार कार्रवाई करते हुए महिलाओं का रेस्क्यू किया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया, वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने ये कार्रवाई अनुसूचित जाति आयोग पंजाब के सदस्य तरसेम सिंह (SC commission Chandigarh Mr . Tarsem Singh Sialka) की लिखित शिकायत पर की। आश्रम पर छापा मारने के लिए भारी पुलिस बल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पहुंचा था।

इस घटना की पुष्टि करते हुए, डीएसपी गुरप्रीत सिंह सहोता (DSP Gurpartap Singh Sahota) ने मीडिया को बताया कि एससी आयोग चंडीगढ़ के सदस्य तरसेम सिंह सियालका की लिखित शिकायत के आधार पर गिरधारी नाथ (Girdari Nath) और वरिंदर नाथ (Varinder Nath) द्वारा चलाए जा रहे भगवान वाल्मीक मंदिर (Bhagwan Valmik Temple) के ज्ञान नाथ आश्रम (Gyan Nath Ashram) में छापेमारी की गई, जहां से दो महिलाओं जिनकी उम्र 25 और 40 है, उन्हें बचाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी गिरधारी नाथ और वरिंदर नाथ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गिरफ्तार किया।

पहले शिष्यों ने किया बलात्कार

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि पीड़िताओं ने गिरधारी नाथ, वरिंदर नाथ के साथ उनके दो शिष्यों सूरज नाथ (Suraj Nath) और नछत्तर नाथ (Nachtar Nath) पर भी दुष्कर्म के आरोप लगाए है। पीड़िताओं के मुताबिक पहले सूरज नाथ और नछत्तर नाथ ने उनके साथ आश्रम में बलात्कार किया था। जिसकी शिकायत करने वो उनके गुरु, आश्रम प्रमुख गिरधारी नाथ और वरिंदर नाथ के पास गई थी।

यह भी पढ़ें:   Punjab Acid Attack: तीन साल तक बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म, भागने पर तेजाब फेंका

गुरु भी निकले हवस के पुजारी

लेकिन पीड़िताओं की मदद करने की बजाए गिरधारी नाथ और वरिंदर नाथ ने भी वहीं किया जो उनके शिष्यों ने किया था। दोनों ने मिलकर पीड़िताओं को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िताओं को आश्रम में बंदी बनाकर रखा गया था। उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए गए थे।

ऐसे हुआ खुलासा

पीड़िताओं के साथ रविवार रात बलात्कार किया गया था। उस दौरान एक पीड़िता ने आरोपी का मोबाइल चुरा लिया था। जिसके बाद उन्होंने गुरुदासपुर जिले (Gurdaspur district) के बटाला (Batala town) में रहने वाले अपने परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन ने मामले की जानकारी अनुसूचित जाति के सदस्य तरसेम सिंह को दी थी। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़िता अपने बच्चे के लिए भगवान से प्रार्थना करने आश्रम गई थी।

पुलिस ने कहा कि छापेमारी के दौरान दो अन्य आरोपी सूरज नाथ और नछत्तर नाथ मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376, 379, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपील

www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। आपके पास भ्रष्टाचार, कालाबाजारी या जिम्मेदार अफसरों की तरफ से लापरवाही की कोई जानकारी या सूचना हैं तो वह मुहैया कराए। आप हमारे फेसबुक पेज The Crime Info और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Chandigarh Triple Murder Case : मकान में मिली महिला, बेटे-बेटी की लाश
Don`t copy text!