Rewa Murder Case: बच्चा हो नहीं रहा था इसलिए चाची के ब्यॉयफ्रेंड पर डाल दिया डोरा

Share

ग्रामीणों की मदद से तैयार एक वीडियो ने खोला जंगल में हुए अंधे कत्ल का राज, नाराज हुई चाची ने करवाया था मर्डर

Rewa Murder Case
गिरफ्तार मौसी संगीता के साथ गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी जितेन्द्र पटेल

रीवा। (Rewa Crime News In Hindi) महिला को शादी के 13 साल बाद भी बच्चे नहीं हुए। उसने बच्चे के लिए सारे इलाज और प्रपंच कर लिए पर नतीजा कुछ निकला नहीं। इस कारण उसको परिवार में फब्तियां भी झेलनी पड़ रही थी। इसी दौरान उसको एक रास्ता सूझा लेकिन, उसमें कांटा बन गई उसकी चाची। किसी फिल्मी कहानी से कमतर नहीं हैं हत्या (Rewa Murder Case) का यह मामला। घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Crime News) के रीवा (Rewa Crime News) जिले की है। रीवा के जंगलों में पुलिस को एक महिला की लाश मिली थी। जिसको हत्या (Rewa Brutal Murder) के बाद जलाया भी गया था। उसकी पहचान में पुलिस को गांव वालों से बड़ी मदद मिली। दरअसल, गांव वालों ने मरने वाली महिला और मारने वाले कातिल का वीडियो बना लिया था। बेहद सनसनीखेज इस मामले का खुलासा उसी वीडियो की मदद से ही पुलिस कर सकी है।

यहां से शुरु हुई कहानी

हत्याकांड की यह रोचक कहानी रीवा जिले के नरैनी पहाड़ के पास नहर किनारे की है। यह इलाका मउगंज थाना क्षेत्र में आता है। यहां पुलिस को 3 अप्रैल दिन शुक्रवार की सुबह 10 बजे एक महिला (Rewa Burn Lady Murder Case) की लाश मिली थी। यह लाश काफी वीभत्स अवस्था में थी। महिला का साड़ी से गला घोंटा गया था। फिर उसके बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए कमर और सीने के हिस्से को जलाया गया था। देश में लॉक डाउन के बीच इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। पुलिस ने इस मामले में पहले मर्ग फिर पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, मामले के खुलासे के लिए मउगंज थाना पुलिस सरगर्मी से जुट गई। पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। शव पहचानने योग्य अवस्था में भी नहीं था। लेकिन, पुलिस के लिए संजीवनी बने गांव के ग्रामीण।

यहां से आया मोड़

पुलिस के आने के बाद इलाके में खबर फैल गई थी कि नहर किनारे एक महिला की हत्या की गई है। इस बीच पुलिस को खबर मिली कि जिस दिन लाश मिली थी उसके एक दिन पहले इलाके में दो अनजान चेहरे घूम रहे थे। इन अनजान चेहरों में एक महिला भी थी। पुलिस को यह भी पता चला कि कुछ पाडर में ग्रामीणों ने उन दोनों का वीडियो भी बनाया था। पुलिस को इतना ही सुराग उसको कातिलों के पास तक पहुंचाने के लिए रामबाण बन गया। पुलिस ने मशक्कत करके उस व्यक्ति को तलाश लिया जिसने वह वीडियो बनाया था। पुलिस ने वह वीडियो देखने के बाद उसको आस—पास इलाकों में बंटवाया। यहां से पुलिस को एक—एक करके पहचाने जाने वाले युवक के नाम पता चलने शुरु हुए। किसी ने कुछ तो किसी ने कुछ जानकारी दी। जिसकी तस्दीक करते हुए पुलिस वास्तविक कातिल तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:   ‘राजनीतिक संरक्षण स्थायी नहीं होता, सावधान रहें अधिकारी’

मौसी ने भरे थे कान

वीडियो के आधार पर पुलिस ने कनकेसरा में रहने वाले हत्याकांड के संदेही जितेन्द्र पटेल (Jitendra Patel) को खैरा गांव से हिरासत में लिया गया। जितेन्द्र यहां ग्राम फरहदा का रहने वाला था। पहले तो स्वयं को इस मामले से अनजान बताता रहा। फिर उसको पुलिस ने पाडर गांव में बनाया गया वीडियो दिखाया तो वह टूट गया। उसने हत्याकांड से पहले और बाद के सारे पत्ते पुलिस के सामने खोल दिए। उसने बताया कि वह मरने वाली महिला को पहचानता है। उसने बताया कि उसकी मौसी संगीता पटेल की वह भतीजी सविता पटेल (Savita Patel Murder Case) है। मौसी के कहने पर ही उसने उसकी गला घोंटकर हत्या की थी। घटना वाले दिन वह मौसी को लेकर जंगल में गया था। वारदात के बाद मौसी को उसके घर पर छोड़ा था। यह पता चलने के बाद पुलिस ने जितेन्द्र की मौसी संगीता पटेल (Sangita Patel) को भी मनगंवा से हिरासत में लिया गया।

बाइक नहीं बिगड़ती तो पकड़ में नहीं आते

संगीता पटेल ने पूछताछ में बताया कि उसके पति का 10 साल पहले निधन हो गया है। वह मनगंवा में किराए से रहती थी। जहां वह रहती थी उसके नजदीक ही गोविंद यादव (Govind Yadav) भी रहता है। जिससे उसके विवाहेत्तर संबंध (Rewa Extra Maritial Affair) बन गए थे। गोविंद यादव के साथ बने रिश्तों की खबर ससुराल वालों को भी थी। वह अक्सर उसको ससुराल रायपुर कर्चुलियान ले जाती भी थी। यहां गोरगांव में उसका ससुराल है। ससुराल के नजदीक उसकी भतीजी सविता का भी घर है। सविता पहले पूना (Pune) में पति के साथ रहती थी। एक बार गोविंद उसको पूना लेने गया था। उसको लाते वक्त गोविंद का उसके साथ लगाव हो गया। वह संगीता के साथ सविता को भी रखने के लिए तैयार हो गया। लेकिन, यह बात संगीता को पसंद नहीं थी। इसलिए दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा। संगीता को लगता था कि उसके खुशहाल जीवन में भतीजी सविता कांटा बन गई है। इस कारण उसने सविता और गोविंद के रिश्तों को बहन के बेटे जितेन्द्र पटेल के सामने उजागर कर दिया। यह सुनकर जितेन्द्र आग बबूला हो गया। वह सविता की हत्या करने के लिए राजी हो गया। जितेन्द्र ने पूछताछ में बताया कि मौसी संगीता और उसकी भतीजी सविता को वह बाइक से बैठाकर जंगल ले जा रहा था। लेकिन, रास्ते में पाडर के पास उसकी बाइक खराब हो गई थी। इसलिए मौसी को उसने उतार दिया। वह दोनों पैदल जा रहे थे। गांव वालों ने दोनों को देखकर वहां वीडियो बना लिया था। जिसको देखने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gombeen Murder Case: लाश ने उगले सबूत तो पुलिस ने उसको सुपारी कीलर बनाया

अपील

देश वैश्विक महामारी से गुजर रहा है। हम भी समाज हित में स्पॉट रिपोर्टिंग करने से बच रहे हैं। इसलिए समाज और लोगों से अपील करते हैं कि यदि उनके पास भ्रष्टाचार, कालाबाजारी या जिम्मेदार अफसरों की तरफ से लापरवाही की कोई जानकारी या सूचना हैं तो वह मुहैया कराए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!