Bhopal News : तलाकशुदा महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News : अशोका गार्डन की जगदंबा होटल में पहली बार बनाए थे शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तलाकशुदा महिला से बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ हुई है। आरोपी ने पहले दोस्ती की फिर उसको अशोका गार्डन स्थित जगदंबा होटल ले गया। यहां उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। विरोध करने पर उसने शादी करने का भरोसा दिया था। जिसके बाद वह कई बार घर में आकर उसका शोषण करने लगा। इस मामले में जीरो पर मुकदमा दर्ज कर केस डायरी अशोका गार्डन थाने में भेज दी गई है।

घर से फरार हुआ आरोपी

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता 23 साल की है जो तलाकशुदा है। वह एक छोटी सी बेटी के साथ बागसेवनिया इलाके में रहती है। एक व्यक्ति के जरिए वह फैज नाम के युवक के संपर्क में आई। फैज ने मदद का भरोसा देकर दोस्ती की। कुछ ही दिनों के भीतर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। महिला को जब कोई मदद की जरूरत होती तो फैज सहयोग करता था। इस कारण महिला से उसके अंतरंग संबंध बन गए। आरोपी ने यह कहकर अंतरंग संबंध बनाए थे कि वह कुछ ही दिनों में उससे शादी करेगा। फैज नवंबर, 2021 में अशोका गार्डन स्थित होटल जगदंबा लेकर गया। वहां एक कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पीडि़ता से दुष्कर्म करता रहा। पिछले दिनों महिला को पता चला कि फैज (Faiz) उसे छोड़कर किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। जिसके बाद वह शिकायत करने बागसेवनिया थाने पहुंची। फैज करोंद क्षेत्र में रहता है। अशोका गार्डन पुलिस ने 11 मई की रात लगभग पौने ग्यारह बजे 315/22 धारा 376(2)एन (कई बार बलात्कार का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लापता महिला ने खोला राज 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!