Bhopal News: समूह लोन कंपनी के एजेंट ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: हितग्राही के घर था आना—जाना, आरोपी की पत्नी को बताई थी पूरी कहानी

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। समूह लोन कंपनी के एजेंट ने एक महिला से बलात्कार किया। जिस महिला के साथ यह घटना हुई उसने लोन भी लिया था। किस्त जमा करने के लिए वह उसके घर आना—जाना भी करती थी। इस दौरान आरोपी की पत्नी से भी उसकी पहचान हो गई थी। जब बलात्कार की यह बात उसने आरोपी की पत्नी को बताई तो उसने भी ऐसा करने की मौन स्वीकृति दे दी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। इस मामले का आरोपी फिलहाल फरार है।

पड़ोसन ने ही बोला घर जाने

गांधी नगर थाना पुलिस ने सोेमवार—मंगलवार की दरमियानी रात लगभग ढाई बजे 32/22 धारा 376/376 (2)एन/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया हैं। इस मामले का आरोपी मुसरफ अली (Mushraf Ali) है। जिसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। उसके शिलाफ 31 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि मुसरफ अली समूह लोन देने का काम करता था। पीड़िता ने आरोपी से 55 हजार रूपए लोन लिया था। जिसकी 1000 हजार रूपए महीने में दो बार किस्त जमा करती है। आरोपी की पत्नी पीड़ित महिला की दोस्त भी है। इस कारण दोनों का एक—दूसरे के घर आना—जाना था। इसी बीच मुसरफ की पत्नी शहर से बाहर गई थी। वह महिला को बोलकर गई की उसके पति को खाना दे देना।

शिकायत के बावजूद बनाए संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

वह नवंबर 2021 में आरोपी को खाना देने उसके घर गई। जहां आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसकी मर्जी के बिना बलात्कार किया। जिसके बाद वह मौका मिलने पर हर बार महिला के साथ गंदी हरकत करता था। आरोपी की पत्नी जब वापस आई तो पीड़िता ने हिम्मत करके उसके पति की हरकत उसे बताई। बात सुनकर पत्नी ने बोला उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। इसलिए वह ही उसके पति का ध्यान रखा करे। इस महीने की दो तारीख को पीड़िता लोन की किस्त देने आरोपी के घर गई। जहां आरोपी ने उसके साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। इस बात से तंग आकर महिला ने थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Gwalior Road Mishap: बस—ऑटो में हुई भिड़ंत, तेरह लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!