Bhopal News: घर से बाहर निकालकर महिला को किया नग्न

Share

Bhopal News: चार आरोपियों के घर से गायब बेटी के मामले में पीड़िता के बेटे पर है शक, पुलिस जांच करने में जुटी

भोपाल। भोपाल (Bhopal News) के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक महिला को नग्न करने का मामला सामने आ रहा है। ऐसा करने वाले आरोपियों की संख्या चार है। जिनके घर से युवती लापता है। आरोपियों को शक था कि अभद्रता की शिकार महिला के बेटे का इसमें हाथ है। इस कारण आरोपी उससे घर में उससे विवाद करने पहुंचे थे। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की थी। फिर उसके कपड़े उतार दिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर से निकालकर बाहर लाए

बिलखिरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे एक महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। जिसमें आरोपी देवीलाल, राहुल, मुकेश (Mukesh) और राकेश हैं। शिकायत बंजारा बस्ती निवासी 45 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता और उसका परिवार मजदूरी करता है। चारों आरोपी उसके गांव में ही रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे वह घर में थी। तभी आरोपी देवीलाल (Devilal), राहुल, मुकेश और राकेश (Rakesh) उसके घर में जबरन घुस आए। पहले उन्होंने उसके लड़के के बारे में पूछा। फिर उसके साथ आरोपी गाली—गलौज करने लगे। आरोपी का बोलना था उनकी शादीशुदा बेटी घर से लापता हुई है। उसे भगाने में महिला के बेटे का हाथ है। लापता युवती की गुमशुदगी इंदौर के एक थाने में दर्ज है। आरोपी महिला को जबरिया घर से निकालकर बाहर ले आए। फिर उसके कपड़े उतारकर उसके साथ गलत हरकत करने लगे। पुलिस ने इस मामले में 506/21 धारा 294/323/354—ख/506/34 का प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   MP Political Joke: मंत्री और विधायक के बीच मौन दंगल

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!