Bhopal News: ऑटो से जा रही महिला को रोककर छेड़छाड़

Share

Bhopal News: बीच—बचाव करने आए ड्रायवर के साथ भी की गई मारपीट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हनुमानगंज इलाके से मिल रही हैं। यहां एक महिला से छेड़छाड़ के साथ मारपीट की गई है। महिला मायके से अपने ससुराल ऑटो में जा रही थी। आरोपी बाइक पर सवार थे जिन्होंने ऑटो को बीच रास्ते में रोक लिया था। पुलिस इस घटना के पीछे छुपे राज का पता लगा रही है।

मायके की कॉलोनी में रहते हैं आरोपी

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 05—06 जुलाई की रात लगभग ढ़ाई बजे धारा 341/294/323/506/354/34 (रास्ते में रोककर, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, छेड़छाड़ और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया है। शिकायत दर्ज कराने वाली शादीशुदा महिला है जिसकी उम्र 23 साल है। उसका मायका आरिफ नगर में है। पीड़िता घरों में साफ—सफाई करती है। वह रोशनपुरा स्थित ससुराल जा रही थी। वह आटो में बैठकर जब जा रही थी। तभी न्यू कबाड़खाना के पास आरोपी नदीम गोली (Nadim Goli) और आमिर मौलाना (Amir Maulana) ने रोक लिया। दोनों आरोपी बाइक पर सवार थे। पीड़िता से बोला गया कि वह उनके साथ चले। उसने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने मारपीट कर दी। बीच—बचाव करने आटो वाला भी आया तो उसे भी पीटा गया। आरोपी उसके ही मायके में रहते है। इसलिए वह उन्हें पहचानती है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : बारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ दोस्त के कमरे में बलात्कार
Don`t copy text!