Bhopal News: “शादी तो हुई पर पति ने वो नहीं किया…”

Share

Bhopal News: जिस दिन सोचा आज पहली रात होगी… उस दिन पति को दिखने लगता था… बहन का भूत

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसा से संबंधित है। इस हिंसा की जड़ में सेक्स है। इसलिए दोनों ही पक्षों की पहचान हम उजागर नहीं कर रहे हैं। लेकिन, यह मामला लोगों को जागरुक करने वाला है। मामले में मुख्य आरोपी पति है। जिसको गुप्त रोग है। वह लाइलाज नहीं है यह डॉक्टर भी बता चुके है। इसके बावजूद वह उपचार से भाग रहा है। यह बीमारी काफी दिनों से उसको थी। पूरा मामला तब उजागर हुआ जब उसकी शादी हुई।

समाज के लिए सबक

द क्राइम इंफो ने इस मामले को सामने लाने वाली पीड़िता से बातचीत की। उसने भी जनहित में सेक्स को लेकर चुप रहने वालों को सजग करने के लिए बातचीत करने के लिए तैयार हुई। पीड़िता का कहना था कि यह जीवन में जरुरी है। इसके लिए बातचीत की जानी चाहिए। अगर यह बातचीत होती तो उसकी जिंदगी शादी के आठ महीने बाद नरक नहीं बनती। अब वह समाज में किसी को कुछ भी नहीं बता सकती है। वह पति के खिलाफ शिकायत भी नहीं कर सकती है। ऐसा करने पर उसकी भी बदनामी होगी। हालांकि उसने पति की तरफ से मिले एक कानूनी नोटिस के बाद कोलार थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें: हुस्न का पहले जलवा, फिर आपको जंजाल में कैसे फांस देेती है सोशल मीडिया की यह गैंगस्टर

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गुनगा में नाबालिग से बलात्कार

पत्नी ने काफी समझाया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की शाम लगभग 7 बजे धारा 498—ए/323/506/34/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी दहेज अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना राजहर्ष कॉलोनी की है। पीड़िता की उम्र 27 साल है। इस मामले में आरोपी पति, सास और ननदोई है। पीड़िता की शादी दिसंबर, 2020 में खंड़वा (Khandwa) में हुई है। पति आयुर्वेदिक क्लीनिक चलाता है। शादी की पहली रात को पति ने संबंध बनाने को लेकर बहाना बनाया। यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। पति और पत्नी के बीच शादी के 8 महीने बाद भी शारीरिक संबंध नहीं बने। इसकी वजह पता लगाने का पत्नी ने प्रयास किया।

बीमारी में धर्म आड़े आ गया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

जिसके बाद पति का राज उजागर (Bhopal News) हो गया। पति को गुप्त रोग है। यह बात शादी के बाद उसको पता चली थी। डॉक्टरों ने प्रायवेट पार्ट की चमड़ी काटने की सलाह दी थी। लेकिन, वह इस बात के लिए राजी नहीं हुआ। उसका कहना है कि ऐसा मुस्लिम समाज में होता है। वह हिंदू है और ऐसा नहीं करेगा। पति के बहन की मौत हुई थी। उसकी आत्मा भटकने का बोलकर पति ने कई दिनों तक पहले संबंध नहीं बनाए थे। यह बात सास से बोली तो वह उल्टा बहू को कोसने लगी। इन्हीं बातों से तंग महिला ने यह पूरी बात मायके में बताई। जिसके बाद परिवार ने बेटी को ससुराल भेजने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: साउंड मिक्सर मशीन समेत लाखों रूपए का माल बटोर ले गए चोर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!