Bhopal Cyber Fraud: बिजली का आईव्हीआरएस और जॉब दिलाने के नाम पर सायबर फ्राड

Share

Bhopal Cyber Fraud: दो व्यक्तियों को झांसा देकर साढ़े सात लाख रुपए ऐंठे गए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर फ्रॉड से जुड़े दो मुकदमे भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। इसमें एक पीड़ित से बिजली बिल के आईव्हीआरएस नंबर अपडेट कराने और दूसरे व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। आरोपियों ने कई किस्त में पीड़ितों से करीब साढ़े सात लाख रुपए ऐंठ लिए।

बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर की बातचीत

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार मधुप कुमार सिंह (Madhup Kumar Singh) सागर रॉयल विला (Sagar Royal Villa) में रहते हैं। वे एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पास 7 मई को मोबाइल (Mobile) पर मैसेज आया था। जिसमें बिजली का बिल (Electricity Bill) अपडेट करने का बोलते हुए बिजली का कनेक्शन काटने की धमकी दी थी। उसके साथ एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। उन्होंने लिंक को क्लिक किया और उस व्यक्ति से बातचीत भी की थी। उसने बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर बातचीत की थी। जिसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। जिसके बाद उनके एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) खाते से 22 हजार 935 रुपए और क्रेडिट कार्ड से एक लाख, 66 हजार, 604 रुपए निकल गए। मिसरोद थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 311/26 दर्ज करके एएसआई छत्रपाल सिंह (ASI Chatrapal Singh) ने सायबर क्राइम (Cyber Crime) की मदद से विवेचना शुरु कर दी है। इधर, दूसरा सायबर फ्रॉड नेहा पटेल (Neha Patel) के साथ हुआ। वह फॉरच्यून डिवाइन सिटी (Fortune Devine City) में रहती हैं। उन्होंने बताया कि एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए उनका परिचय शरद पाटीदार (Sharad Patidar) नाम के एक व्यक्ति से हुआ था। उससे पहले बातचीत होती थी। उसने झांसे में लेने के लिए अपने आपको काफी प्रभावशाली लोगों से अपना संपर्क होने का दावा किया। इसी दौरान नेहा पटेल ने अपनी बहन की नौकरी (Job) लगाने के लिए उससे प्रस्ताव रखा। आरोपी ने सितंबर, 2024 से कई किस्त में पांच लाख, 60 हजार रुपए ऐंठ लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़िता को आरोपी ने एक लाख रुपए वापस भी लौटा दिए। बाकी रकम को लेकर दबाव बनाया गया तो वह अभद्रता करने लगा। पुलिस ने बताया कि यह मामला सायबर फ्रॉड का नहीं हैं। इस मामले में संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके लिए बैंक से संबंधित लेन-देन का ब्योरा लिया जा रहा है। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 312/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लेन-देन के विवाद पर पूर्व पार्टनर ने किया जानलेवा हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!