Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं ने मांगी पुलिस से मदद

Share

Bhopal News: पति को पत्नी की नौकरी करने से थी परेशानी, बच्चों के सामने बेरहमी से पत्नी को पीटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी है। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एक मामले में पीड़िता की नौकरी से पति को परेशानी होती थी। इसलिए वह उसको पीटता था।

अस्पताल फिर बहन की मदद से पहुंची थाने

अवधपुरी थाना पुलिस ने 268—269/22 मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। एक मामले में पीड़िता बीडीए कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय महिला है। वह घरों में काम करती है। इस बात से पति प्रेमचंद्र करन (Premchandra Karan) को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर आरोपी 13 नवंबर को उसे पीट रहा था। बेटा और बेटी बचाने आए तो वह धमकाते हुए भाग गया। इसी तरह दूसरी मारपीट की घटना राधाकुंज कॉलोनी में हुई। पीड़िता की उम्र 30 साल है जो कि बहन के साथ थाने पहुंची थी। उसके साथ 10 नवंबर को पति सतीश बंसरिया, सास हरवी और ससुर चुन्नीलाल ने मारपीट कर दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे घर से भगा रहे थे। इसके बाद पीड़िता शाहजहांनाबाद में रहने वाली बुआ के पास चली गई। जब यह बात बहन को पता चली तो वह उसे हमीदिया अस्पताल ले गई। इसके बाद अवधपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंची।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: रिटायर्ड एएसआई के पेट में छुरा मारकर हत्या
Don`t copy text!