Bhopal Crime News: बलात्कार पीड़िता को केस वापस लेने की धमकी

Share

Bhopal Crime News: 10 महीने पहले जेठ के खिलाफ दर्ज कराया था बलात्कार का मुकदमा

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के हबीबगंज इलाके में बलात्कार पीड़ित एक महिला धमकाने का मामला सामने आया हैं। महिला ने उसके जेठ के खिलाफ 10 महीने पहले भोपाल के ही कोलार थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी जेठ और पति मिलकर उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

जून में हुई थी घटना

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे 21 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 341/195ए (रास्ता रोकना और केस वापस लेने) के लिए धमकाने का मुकदमा दर्ज किया हैं। मामले में आरोपी जेठ और पति हैं। केस की जांच कर रहे एसआई शुभम पांडे (SI Shubham Pandey) ने बताया पीड़िता कोलार थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उसकी शादी कुरावर राजगढ़ (Rajgarh) निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया उसके जेठ ने उसके साथ बलातकार किया था। जिसकी शिकायत उसने एक जून, 2020 में कोलार थाने में दर्ज कराई थी। कोलार थाना पुलिस आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर चुकी है। वह कुछ महीने पहले जमानत पर बाहर आया हैं। घटना वाली दोपहर पीड़िता चार इमली सुभाष तिराहा जा रही थी। तभी आरोपी जेठ और पति वहां आ गए। दोनों ने कहा कि वह केस वापस ले।

यह भी पढ़ें: भोपाल कलेक्टर ने कोरोना का संक्रमण बताकर कोलार में लॉक डाउन लगा दिया लेकिन यहां के अस्पताल में तो हालात हैरान कर देने वाले हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: कर्जदारों से बचने के लिए पत्नी से मांगा दहेज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!