Bhopal Theft Case: पति की आखिरी निशानी भी समेट ले गए बदमाश

Share

Bhopal Theft Case: सोने—चांदी के जेवरात, नगदी समेत हजारों रुपए का माल गायब

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दिनदहाड़े सूने मकान पर धावा बोलकर चोर हजारों रुपए का माल (Bhopal Theft Case) ले गए। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। बदमाशों ने जिस मकान पर धावा बोला उसके मुखियां की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला अकेली रहती है। बदमाशों ने घटना स्थल से सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत हजारों का माल गायब किया है। इधर, महिला को सांची पार्लर से दही लेना महंगा पड़ गया। दोनों मामलों में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

कृषि विभाग में हैं नौकरी

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया जयश्री अपार्टमेंट निवासी तसलीम खान उम्र 45 साल ने सोमवार शाम चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तसलीम खान (Taslim Khan) कृषि विभाग में कार्यरत है। उसके पति का निधंन हो चुका है। जिसके बाद वह अकेले ही मकान में रहती है। सोमवार सुबह घर का ताला लगाकर तसलीम सवा ग्यारह बजे दफ्तर गई थी। शाम पांच बजे घर पहुंचकर देखा की दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी में रखी सोने—चांदी के जेवर गायब हैं। चोरी गई संपत्ति की कीमत पुलिस ने एक लाख रुपए बताई है। पुलिस ने शाम साढ़े छह बजे धारा 454/380 (दिन में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

दही लेना पड़ा भारी

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया अनीता सेठी पति सुबोध सेठी उम्र 47 साल निवासी तुलसी नगर में रहती है। अनीता (Anita Sethi) 12 दफ्तर में नौकरी करती है। घटना वाले दिन कार्यालय जाते वक्त जवाहर चौक सांची पार्लर पर दही लेने के लिए रूकी थी। उसने सांची पार्लर वाली महिला को 500 रूपए का नोट दिया था। दुकानदार के पास खुल्ले नहीं थे। इसलिए अनीता सेठी पर्स काउंटर पर रखकर खुल्ले पैसे देख रही थी। इसके बाद वह दफ्तर चली गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि पर्स के भीतर रखा बटुआ गायब है। उसके बाद उसने रात आठ बजे थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 379 (सादा चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक सप्ताह में जेपी अस्पताल के भीतर दूसरी बार चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!