Bhopal News: सिक्योरिटी सर्विस कंपनी के मालिक को चाकू मारा

Share

Bhopal News: अमलतास अस्पताल में ऑक्सीजन मशीन चोरी करने के आरोप में हटाए गए कर्मचारी ने किया हमला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां एक सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी के संचालक पर एक युवक ने हमला किया है। जिसने हमला किया है उसको पीड़ित के दोस्त ने अमलतास अस्पताल (Amaltas Hospital) में नौकरी दिलाई थी। वहां अस्पताल से ऑक्सीजन मशीन चोरी करने के आरोप में उसको निकाला गया था। आरोपी अपनी तनख्वाह मांगने सिक्योरिटी संचालक के दफ्तर में पहुंचा था। जबकि वह उसकी कंपनी का कर्मचारी नहीं था।

नौकरी से निकाला गया था

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार ईशान पार्क पटेल नगर निवासी राजकुमार राजपूत पिता श्रीराम सिंह राजपूत उम्र 50 साल की शिकायत पर मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया है। यह घटना 15 जून की शाम को हुई थी। राजकुमार राजपूत अंतरा प्रायवेट सिक्योरिटी सर्विस (Antara Private Security Service) नाम से कंपनी चलाते हैं। जिसका कार्यालय आनंद नगर में उन्होंने खोल रखा है। उनकी कंपनी के आधा दर्जन लड़के ओमेगा फैक्ट्री में लगे हैं। उन्होंने बताया कि दोस्त बृजेश तिवारी (Brijesh Tiwari) जो सफाई का ठेका लेते हैं, उसमें वसीम खान नौकरी करता था। वह जहांगीराबाद इलाके में रहता है। उसको कंपनी की तरफ से देवास (Dewas) स्थित अमलतास अस्पताल में नौकरी पर रखा था। वहां से उसको आक्सीजन मशीन चोरी करने के आरोप में हटा दिया गया था।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

यह भी पढ़ें:   Delhi News: भाजपा सांसद के मुस्लिम समाज को लेकर दिए विवादित बयान के बाद एफआईआर

दफ्तर से निकलकर बचाई जान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

आरोपी वसीम खान (Wasim Khan) छुरी लेकर आनंद नगर स्थित उनके कार्यालय में पहुंचा। उसने कहा कि वह उसके दोस्त को बोलकर अमलतास अस्पताल में की गई नौकरी का पैसा दिला दे। राजकुमार राजपूत (Rajkumar Rajput) ने यह मामला बृजेश तिवारी का बताकर हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। इसी बात पर आरोपी ने चाकू का वार किया। यह वार कम्प्यूटर पर लगा। जिसकी वजह से मॉनिटर टूट गया। दूसरा वार किया तो वह दाहिने हाथ में जाकर लग गया। हमला होता देख राजकुमार राजपूत दफ्तर से भागने लगे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Don`t copy text!