MP Cop Gossip: खाली कुर्सी पर बैठने का नहीं है किसी अफसर का मन 

Share

MP Cop Gossip: तेल देखो और उसकी धार देखो, गुपचुप चल रही जांच, बयान में कई अफसर लटके

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महकमा बहुत बड़ा होता है। भीतर ही भीतर बहुत कुछ चल रहा होता है। लेकिन, कुछ जानकारियां आ जाती है तो बहुत कुछ जानकारियां दबी रही जाती हैं। ऐसी ही जानकारियों के साथ हमारा नियमित कॉलम है एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) । यह कॉलम गुरुवार सुबह 7 बजे प्रति सप्ताह प्रकाशित किया जाता है। इसकेे जरिए हमारा मकसद उन बातों को उजागर करना होता है जो काफी संवेदनशील होता है। प्रमाणों के अभाव में हमें इन विषयों को गॉसिप बोलकर छोड़ देना पड़ता है।

खाली कुर्सी के लिए खामोशी

भोपाल शहर में 9 दिसंबर को पुलिस कमिश्नर प्रणाली का ऐलान हुआ था। इसमें एक सीपी के अलावा दो एडिशनल सीपी की भी कुर्सी है। लेकिन, एक कुर्सी तभी से खाली पड़ी है। उसको भरने की सुध या चिंता पुलिस मुख्यालय को भी नहीं दिख रही। इधर, शहर के एक अफसर का भी मन नई व्यवस्थाओं से भर गया है। इसलिए वे सीधे कप्तानी चाहते हैं। इसके लिए वे अपने प्रयास युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। हालांकि भाग्य उनका साथ नहीं दे रहा है।

रीडिंग में होता है घालमेल

पुलिस विभाग की तरफ से पेट्रोल पंप संचालित किए जाते हैं। इन पंप पर घालमेल की पिछले दिनों शिकायत हुई थी। इसकी जांच भीतर ही भीतर की गई। जिसमें कुछ कर्मचारियों ने चौंका देने वाला बयान दिया है। बयानों में बताया गया है कि उन्हें किन वाहनों में मुफ्त या फिर कम दाम में पेट्रोल—डीजल देना होता है। यह काम करने वाले कुछ कर्मचारियों पर अफसर का हाथ भी सामने आया है। जिनके यहां वे कर्मचारी उनके निजी काम को भी करते थे। यह वे कर्मचारी है जो कलेक्टर रेट पर वेतन में रखे गए हैं। बयानों में यह भी पता चला है कि इन कर्मचारियों को वेतन खाते में देने की बजाय उन्हें हाथ में दिया जाता था। इस मामले की जांच लगभग दो महीने से की जा रही है। जांच पूरी कर ली गई है लेकिन, एक्शन की बजाय नस्ती को दबाकर रखा गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक की टक्कर से पिता—पुत्र जख्मी
Don`t copy text!