Bhopal News: बागसेवनिया में किशोरी ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: पिछले चौबीस घंटों के दौरान नाबालिग समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बागसेवनिया थाने की है। यहां एक किशोरी ने फांसी लगाई है। आत्महत्या (Bhopal Suspicious Death) की वजह अभी साफ नहीं हुई है। इधर, कोहेफिजा इलाके में रेलवे ट्रेक पर एक युवक की लाश (Bhopal Crime News) मिली है। शव की पहचान जेब से मिले दस्तावेज से हुई है। वह घर से काम पर जाने का बोलकर निकला था। पुलिस ने दोनों शव पीएम (Bhopal Suicide Case) के लिए भेज दिए हैं।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

बागसेवनिया थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे एम्स अस्पताल से डॉक्टर सुष्मिता ने एक बच्ची के मौत की सूचना दी थी। जांच अधिकारी एसआई सुरेश सिंह ने बताया मृतका खुशी सिंह राजपूत (Khushi Singh Rajput) पिता आजाद सिंह राजपूत उम्र 15 साल की मौत हुई है। खुशी सिंह राजपूत ने फांसी लगाई थी। मृतका बागसेवनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह कक्षा नवीं की छात्रा थी। उसके पिता मजदूरी करते है। घर में माता—पिता एक छोटा भाई और बड़ी बहनों के साथ रहती थी। परिजन फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आत्महत्या के वजह पर अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच कैसे की जाए यह तय किया जाएगा।

आधार कार्ड से हुई पहचान

इधर, कोहेफिजा थाना पुलिस को शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे सिगांर चोली रेलवे लाईन पर एक लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना राजू राव ने दी थी। जांच अधिकारी एएसआई बीके पाण्डे (ASI BK Pandey) ने बताया शव 40 वर्षीय व्यक्ति का है। तलाश करने पर उसकी जेब से आधार कार्ड मिला था। आधार कार्ड में उसका नाम सीताराम पिता नृपत उम्र 45 साल लिखा था। उसका पता नगर निगम कॉलोनी गौतम नगर था। संबंधित थाना पुलिस को जानकारी भेजी गई। फिर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सीताराम (Sitaram) मजदूरी करता था। वह घर से काम करने का बोलकर निकला था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fake Caste Certificate
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवधपुरी में महिला के गले में ब्लैड मारी
Don`t copy text!