Bhopal News: जहर पीकर युवक ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: पिता के साथ डॉग के लिए बने फार्म हाउस में करता था नौकरी

Bhopal News
बिलखिरिया थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज बिलखिरिया थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक युवक ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या (Youth Suicide Case) की है। वह पिता के साथ डॉग फार्म हाउस की देखरेख करता था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

​अंत्येष्टि के लिए गृह निवास गया परिवार

बिलखिरिया थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर शर्मा ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना बुधवार सुबह लगभग ग्यारह बजे दी थी। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 57/21 दर्ज कर जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई मुन्ना लाल दुबे ने बताया राजेंद्र मीना पिता महाराज सिंह मीना उम्र 25 साल की मौत हुई है। उसकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। राजेंद्र मीना (Rajendra Meena) मूलत: विदिशा का रहने वाला था। वह पिता महाराज सिंह मीना के साथ बिलखिरिया क्षेत्र में डॉग फार्म हाउस में देखरेख करता था। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव लेकर परिजन उसकी अंत्येष्टि के लिए विदिशा रवाना हो गए थे। इस कारण घटना के संबंध में किसी के कोई बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। परिजनों के लौटने के बाद ही बयान लिए जाएंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सरकारी बैंक कर्मचारी के मकान में चोरी
Don`t copy text!