तंगी थी इसलिए नकली नोट छापने लगे

Share

फायनेंस कंपनी का संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख रुपए के जाली नोट भी बरामद, प्रिंटर की मदद से छापते थे नोट

भोपाल। रातीबड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से साढ़े पांच लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि यह तंगी होने की वजह से ऐसा करने लगे थे। हालांकि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए डीआईजी सिटी इरशाद वली ने बताया कि लोक सभा चुनाव कोदेखते हुए शहर में चैकिंग की जा रही है। इसी चैकिंग के दौरान साक्षी ढ़ाबे के चौराहे पर एक संदिग्ध को दबोचा गया। उसके बारे में पुलिस को सूचना भी मिली थी। तलाशी लेने पर उसकी जेब से लिफाफा मिला जिसमें लगभग ४५ हजार रुपए के नकली नोट थे।

मामा ने बताई थी तकनीक

रातीबड़ इलाके में गिरफ्तार हुए बदमाशों से बरामद जाली नोट

रातीबड़ के बरखेड़ी खुर्द निवासी ३० वसीम खान से पूछताछ की गई। उसने बताया कि यह रकम उसके मामा बरखेड़ी खुर्द निवासी २४ वर्षीय सददाम ने दिए हैं। उसे भी हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से एक लाख ४० हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए। सद्दाम ने यह बताया कि यह रकम उसे जलगांव निवासी भूपेन्द्र पाटील से मिले हैं। पहले सद्दाम वहां रहता था। भूपेन्द्र की निजी फायनेंस कंपनी भी है। एक टीम जलगांव भेजी गई और वहां से उसे हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें : विदेशी सैलानियों से कलेक्टर को मांगनी पड़ी माफी

प्रिंटर से छापते थे नोट
आरोपी भूपेन्द्र पाटिल उर्फ भाउ को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से ९०० रुपए बरामद हुए। उसका जेके फायनेंस नाम से कंपनी है। कंपनी की छानबीन में तीन लाख ६५ हजार रुपए से अधिक के नकली नोट बरामद हुए। डीआईजी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में एसटीएफ ने भी सहयोग किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भूपेन्द्र को लेकर शक है कि उसने फायनेंस कंपनी की आड़ से कई नकली नोट मार्केट में चलाए हैं। इस संबंध में भी उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   MP Vidhan Sabha: शिवराज सरकार एक लीटर में करती है इतनी कमाई
Don`t copy text!