Bhopal News: दूसरी पत्नी ने बेटे के लिए हक मांगा तो पति ने ​पीटा

Share

Bhopal News: पहली पत्नी के साथ मिलकर पति ने लगाई दूसरी पत्नी की पिटाई

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसा से जुड़ी है। घटना अशोका गार्डन इलाके की है। यहां एक महिला की पिटाई पति और उसकी पहली पत्नी ने लगा दी है। पीड़ित महिला बेटे की परवरिश के लिए हक मांगने दूसरे पत्नी के घर पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पति की मौत के बाद की थी शादी

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 16 जून की रात लगभग 10 बजे धारा 498ए/323/34 (प्रताड़ना, मारपीट और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत 42 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी पति मोहम्मद रईस और उसकी पहली पत्नी बिलकिस जहां (Bilkis Jahan) है। पीड़िता का कहना है कि उसके पहले पति का निधन हो चुका है। पहले पति की एक बच्ची है। आरोपी मोहम्मद रईस (Mohmmed Rais) के साथ 15 साल पहले पीड़िता ने दूसरी शादी की थी। दूसरा पति ऐशबाग इलाके में रहता है। दूसरी पत्नी हिनोतिया आलम में रहती है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

दहेज न लाने पर पीटा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

दूसरे पति से उसका 11 साल का बेटा है। पति से वह उसके बेटे की परवरिश के लिए पैसा मांगने पहुंची थी। जहां उसका विवाद हुआ तो दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। इधर, ईटखेड़ी थाना पुलिस ने भी प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है। पीड़िता 30 वर्षीय महिला है। उसने पति इसरार शेख (Israr Sheikh), ससुर इलाही बख्श, सास बिलकिस बी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता की शादी 12 साल पहले हुई है। उसके तीन बच्चे है जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। पति डेयरी संचालक है। आरोपी दहेज कम लाने को लेकर मारपीट करते थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक युवती के कारण गांव में हुआ घमासान
Don`t copy text!