Bhopal Molestation Case: नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, सड़क पर कपड़े उतारने लगा बदमाश

Share

Bhopal Molestation Case:दिनदहाड़े छेड़छाड़ के बाद उग्र भीड़ ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

Bhopal Molestation Case
                           सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग से छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र की है। बदमाश नाबालिग लड़की का लंबे अरसे से पीछा कर रहा था। बदमाश ने लड़की को रास्ते में रोका और खुद के कपड़े उतारने (Bhopal Eve Teasing) लगा। नाबालिग ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके तीन साथियों के साथ मिलकर पिटाई लगा दी। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को पुलिस कोर्ट में पेश करने जा रही है।

बारहवीं में पढ़ती है छात्रा

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग थाना क्षेत्र में रहती है। नाबालिग कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही है। पढने के लिए उसने ट्यूशन टीचर लगाई है। टीचर उसकी पास में रहने वाली चाची के घर आती है। नाबालिग घर से कुछ कदम दूर चाची के घर ट्यूशन पढने जाती है। गुरूवार शाम 4 बजे भी नाबालिग घर से चाची के घर के लिए निकली थी। तभी उसकी बराबरी में एक लड़का उसके साथ चलने लगा।

बीच राह कपड़े उतारे

नाबालिग ने बताया लड़के पर पहले उसने ध्यान नहीं दिया था। तेजी से नाबालिग लड़के से आगे निकल गई। तभी वह लड़का पीछे से आया और आगे जाकर खड़ा हो गया। नाबालिग सामने से लड़की को रूकने के लिए बोला। लड़की ने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी उसका पेंट खोलकर प्रायवेट पार्ट (Kolar School Girl Molestation Case) उसे दिखाते हुए अश्लील बात करने लगा। उसकी हरकत देखकर नाबालिग डर गई। वह भागकर सामने चाची के घर पहुंची और ट्यूशन वाली दीदी और चाची को लड़के की हरकतों के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल के कमरे में नाबालिग से बलात्कार

आरोपी ने बुलाए परिजन

नाबालिग ने बताया वह चाची—दीदी के साथ वह नीचे आकर उस लड़के को तलाशने लगी। वह लड़का सामने गहना किराना स्टोर पर कुछ खरीदने लगा। वह तीनों लड़के के पास पहुंची और चाची ने लड़के की हरकतों का विरोध करना शुरू कर दिया। लड़के ने सारी बातों से इंकार कर दिया। वहां भीड़ जमा हो गई थी। सामने आटा चक्की वाले और उसके छोटे भाई वहां आ गए थे। आरोपी ने फोन करके एक लड़के एक दाढ़ी वाले अंकल और महिला को भी बुला लिया। सभी ने आकर उन लोगों से विरोध करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया।

चारों आरोपी कोर्ट में पेश

परिजनों ने बताया मारपीट में आरोपियों ने झाड़ू से सभी के साथ मारपीट की थी। देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई थी। तभी आरोपी लड़के का नाम प्रभांशु सोनी(Prabhanshu Soni), उसने जिस लड़के को बुलाया था वह उसका छोटा भाई प्रांजल सोनी(Pranjal Soni), उसकी मां छाया सोनी (Chhaya Soni) और अनुप गुप्ता (Anup Gupta) पताचला है। आरोपी सर्वधर्म माय शोरूम के सामने एसएस ज्वेलर्स (SS Jewelors) की दुकान मालिक बताए जा रहे हैं। तभी किसी ने 100 डायल को फोन पर सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिसने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 341/354क/354घ/294/323/509/34 (छेड़छाड़, रास्ता रोककर छेड़छाड़, अश्लील हरकत, गाली—गलौज, मारपीट, अंगविक्षेप करना और एक से अधिक आरोपियों) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियोंको शुक्रवार न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों परकार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथजरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइबकरें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना यासमाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रोज मेरी स्कूल टीचर के घर चोरी की वारदात
Don`t copy text!