Bhopal Bhagva Yatra: दुर्गेश केसवानी की शानदार भगवा यात्रा

Share

Bhopal Bhagva Yatra: जब डीजे में बजा राम जी की निकली सवारी, सेवादारों ने एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाकर दिया सार्थक हिंदू होने का संदेश, 51 स्थानों पर यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत, युवक—युवती समेत सैंकड़ों वाहनों ने भाग लिया

Bhagva Yatra
रोशनपुरा में भगवा यात्रा का स्वागत करते हुए व्यापारी मंडल। ऐसा ही धूम पूरे मार्ग में देखने को मिला।

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal Bhagva Yatra) का काफी व्यस्ततम क्षेत्र डीआईजी बंगला से लेकर कमला पार्क तंग माना जाता है। उसमें रविवार को शानदार भगवा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ट्रैफिक इंतजाम भोपाल पुलिस ने बखूबी संभाला। एडीसीपी रामस्नेही मिश्रा (ADCP Ramsnehi Mishra) स्वयं एसटीएफ टुकड़ी के साथ पैदल मार्च करते हुए भगवा यात्रा का रूट बनाते चले। इस दौरान काजीकैंप के नजदीक एम्बुलेंस को महज दो मिनट में यात्रा में ही शामिल सेवादारों ने रास्ता मुहैया करा दिया। इस यात्रा को भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी के नेतृत्व में निकाला गया था।

घरों की छतों से देखा तो किसी ने वीडियो बनाया

भगवा यात्रा गौतम नगर स्थित डीआईजी बंगला चौराहा से शुरू हुई थी। जिसमें चार डीजे और लगभग डेढ़ हजार बाइक में युवक सवार थे। वहीं चार पहिया वाहन में युवतियां भी सवार थी। यात्रा का करीब 51 स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। रोशनपुरा चौराहे पर यात्रा कुछ मिनट स्वागत के लिए रोकी भी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी (Sumit Pachori) ने भगवा यात्रा को शहर के लिए शानदार बताया। वहीं दुर्गेश केसवानी (Durgesh Keswani) को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपील की अगले साल अयोध्या में भगवान रात के गर्भगृह में स्थापना होना है। इसलिए अभी से तैयारियां और उत्साह करना चाहिए। भगवा यात्रा में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा (MLA Rameshwar Sharma) ने भी भाग लिया। यात्रा के दौरान राम जी की निकली सवारी, जय श्री राम जैसे कई अन्य नारे लगाते हुए भक्तों का गर्मजोशी के साथ जनता ने भी स्वागत किया। लोग छतों में खड़े होकर आयोजन का वीडियो बना रहे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: उधारी की रकम नहीं चुकाने पर पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Bhagva Yatra
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!