Bhopal News: चार सदस्यीय अंतरराज्यीय जालसाज गिरोह बेनकाब

Share

Bhopal News: नोटों की नकली गड्डी दिखाकर जेवरात उतार ले जाते थे जालसाज

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नकली नोटों की गड्डी दिखाकर जालसाजी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह को बेनकाब किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के बैरागढ़ इलाके की है। यह गिरोह मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में इसी तरह की वारदातों को पहले भी अंजाम दे चुका है। जालसाजों से पुलिस ने करीब पौने तीन लाख रुपए के जेवरात बरामद किए हैं।

दिल्ली से आकर करते थे वारदात

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले की शिकायत 25 जून को मीना बिनवानी (Meena Binwani) ने दर्ज कराई थी। उससे दो जालसाज लड़के नोटों की नकली गड्डी और नकली जेवरात देकर असली जेवर ले गए थे। बैरागढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में 322/22 धारा 420/34 (जालसाजी और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया था। इसी मामले की जांच के दौरान आरोपियों के गुना स्थित कोतवाली में मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने इस मामले में संजय सौलंकी, गोविंद राठौर, शिवा सौलंकी और दीपक सौलंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार सोने की चूड़ी और चैन अंगूठी बरामद की गई है। आरोपी संजय सौलंकी पिता रामलाल 28 वर्ष निवासी शिव विहार कालोनी कराना थाना कंजावदा नई दिल्ली, गोविंद राठौर पिता तुकाराम 45 वर्ष निवासी रघुवीर नगर थाना रघुवीर नगर नई दिल्ली, शिवा सौलंकी पिता रमेश 23 वर्ष निवासी गोबरा सावदा कालोनी थाना कंजावदा नई दिल्ली और दीपक सौलंकी पिता श्यामलाल 22 वर्ष निवासी शिव विहार कालोनी कराना थाना कंजावदा नई दिल्ली है। आरोपियों ने भोपाल और गुना में वारदात करना कबूला है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Indian Army News: थल सेना के अभ्यास कार्यक्रम के दौरान दो जवानों की मौत 
Don`t copy text!