Bhopal Rape News: बलात्कार पीड़िता के प्रीमैच्योर बच्ची की मौत

Share

Bhopal Rape News: सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती करते समय हुआ था बलात्कार का खुलासा

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) के देहात क्षेत्र में हुए एक बलात्कार की पीड़िता के प्रीमैच्योर बच्ची की मौत का मामला सामने आया हैं। यह खुलासा उसके सुल्तानियास अस्पताल में भर्ती करते वक्त हुआ था। आरोपी ने बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया था। इस मामले का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पांच दिन बाद मौत

गुनगा थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे हमीदिया अस्पताल से मर्ग की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी एसआई गणेश राव (SI Ganesh Rao) ने बताया शव पांच दिन की बच्ची का है। उसकी मां सुलतानिया अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता ने आठ महीने में ही बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची कम दिन होने से डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। जिसका पांच दिन तक इलाज भी चला था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: अगर सीएम सही है तो अस्पतालों में अच्छा सलूक होना चाहिए, डॉक्टर तो सच बोलने पर पुलिस बुला लेते हैं

यह है पूरा मामला

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया पीड़िता बेरखेड़ी की रहने वाली हैं। एक साल पहले उसकी मुलाकात गॉव में रहने वाले आरोपी सउद खान से हुई थी। दोनों की दोस्ती नजदीकियों में बदल गई। उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन सुल्तानिया अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने बताया पीड़िता को आठ महीने का गर्भ है। तब पीड़िता ने खुलासा किया की आरोपी सउद का वह बच्चा है। पीड़िता ने गुनना थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Bhopal Rape News) की एफआईआर दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: कपड़ा व्यापारी की दुकान में चोरों का धावा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!