Rajshri Gutkha Industries : सुपारी के बोरे में दबकर मजदूर की मौत

Share

Rajshri Gutkha Industries : पुलिस के नजर में हैरान कर देने वाला हादसा, जांच हुई शुरु

Rajshri Gutkha Industries
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस के लिए एक हादसे ने परेशानी खड़ी कर दी है। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के राजश्री गुटखा कारखाने (Rajshri Gutkha Industries Mishap) में हुई है। यहां एक मजदूर ट्रक से सुपारी की बोरियां उतार रहा था। वह ट्रक से अचानक गिरा और साथ में सुपारी से भरा बोरा भी गिर गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच अभी जारी है। इसके अलावा भोपाल के पिपलानी और बिलखिरिया इलाके में भी मौत के मामले में मर्ग (Bhopal Suspicious Death Case) कायम किया गया है।

कैपान पान प्रोडक्ट की घटना

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि घटना 25 जून की मध्य रात्रि एक बजे की है। यहां इंडस्ट्रीयल ​एरिया में राजश्री गुटखा (Kaipan Pan Products PVT LTD) का कारखाना है। जिसमें मूलत: विदिशा निवासी रवि कुशवाहा (Ravi Kushwah) पिता पूरण सिंह उम्र 40 मजदूरी का काम करता था। वह कारखाने में रहता था। वह सुपारी से भरे ट्रक से बोरियां उतार रहा था। तभी वह ट्रक से नीचे गिरा। जांच अधिकारी अजय दुबे ने बताया कि जब वह गिरा तो पीछे से बोरा भी आकर गिरा।

यह भी पढ़ें: बुरी नीयत और बुरे नजरिया लेकर पांच युवकों ने नाबालिग को दबोचकर ऐसा बनाया वीडियो
मौत पहेली बनी

रवि कुशवाहा (Ravi Kushwah Death Case) को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस लापरवाही के मामले की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। राजश्री गुटखा (Rajshri Gutkha Worker Accident) में ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा था। जिसके बाद कई दिनों तक कारखाने में ताला लगा था। कुछ महीने पहले यह फिर शुरु हुआ है। उसको उत्पादन की गुपचुप तरीके से अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी को पीट रहे पति की हैवानियत की कड़वी कहानी

तनाव में लगाई आग

इधर, पिपलानी थाना पुलिस ने मेहरबान सिंह (Meharban Singh) पिता ज्ञान सिंह उम्र 28 साल की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है। मौत की सूचना पुलिस को गायत्री अस्पताल से 25 जून की दोपहर लगभग 12 बजे मिली थी। मेहरबान सिंह अशोक विहार में रहता था। वह तौल कांटे में मजदूरी का काम करता था। मेहरबान ने 18 जून को आग लगा ली थी। उसने बयान में कहा था कि वह जीवन में तनाव महसूस कर रहा था। इसलिए अपनी मर्जी से आग लगा ली थी। पुलिस घटना को आत्महत्या (Bhopal Suicide Case) मान रही है।

वृद्ध की मौत

उधर, बिलखिरिया थाना पुलिस ने हमीदिया अस्पताल से मिली सूचना के बाद मर्ग कायम किया है। जिसकी व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम शिवाजी उम्र 60 साल है। वह एसओएस बालग्राम (SOS Balgram News) में रहता था। बताया जाता है कि शिवाजी की तबीयत खराब हुई थी। हालांकि थाने में फोन खराब होने की वजह से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP By Election: कमल नाथ के 'आइटम' पर भाजपा का 'मौन'
Don`t copy text!