MP Cop Gossip: पुलिस ​कमिश्नर ने डीसीपी जोन—4 से मांगा क्राइम को लेकर हिसाब

Share

MP Cop Gossip: एक दिन पहले डीसीपी ने बैठकर सभी कर्मचारियों को हर थाने पहुंचकर बारीकी से समझाया, थाने के अधिकारी अच्छा—अच्छा दिखाने के प्रयासों में जुटे

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने 04 जून को डीसीपी जोन—4 के सभी थानों (MP Cop Gossip) का हिसाब मांग लिया है। इस कारण जोन—4 के सभी थानों में प्रभारी सफाई अभियान में जुट गए हैं। सबकुछ हरा—हरा दिखाने में जुटे सभी थानों के स्टाफ टेलीफोन की घंटी भी नहीं सुन पा रहें हैं।

रिर्पोट बनाने में जुटा पूरा थाना

जानकारी के अनुसार इससे पहले डीसीपी जोन—4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) छोला मंदिर थाने 03 जून की दोपहर पहुंचे थे। इससे पहले वे निशातपुरा (Nishatpura) के अलावा अन्य थानों में स्वयं पहुंचकर निरीक्षण रिपोर्ट बना रहे हैं। उन्होंने पूरे स्टाफ के साथ सभी थानों में जाकर काफी देर लंबी मैराथन बैठक करके रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने का काम किया। ऐसा करते वक्त सभी पीड़ितों से लेकर बाकी अन्य आवेदनों को कई थानों में टाला गया। आलम यह था कि निशातपुरा, छोला मंदिर समेत कई अन्य थाने में बजने वाला फोन भी कर्मचारी उठा नहीं पा रहे थे। सभी कर्मचारियों को निगरानी बदमाशों, गुंडों की सूची के अलावा जिलाबदर प्रस्ताव से लेकर पिछले दिनों की गई सारी सामाजिक और पुलिसिंग के रिकॉर्ड के साथ तलब किया गया है। इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के एक व्यक्ति ने बुरी तरह से चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया है। इस मामले का आरोपी फरार चल रहा है। इसके बावजूद पूरा छोला मंदिर थाना पुलिस कमिश्न के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले काम के रिपोर्ट को बनाने में जुटा है। यही हाल निशातपुरा थाने में भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ज्यादती के मामले में आरोपी गिरफ्तार 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!