Bhopal News: बदमाश पर चली या मारी गोली

Share

Bhopal News: गोली मारने वाले आरोपी का नहीं मिला पुलिस को सुराग, पीड़ित के खिलाफ थाने में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal News) में एक बार फिर गोली की गूंज सुनाई दी है। यह गोली एक बदमाश को लगी है। घटना भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। बदमाश के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले (Bhopal Crime News) पहले से दर्ज है। उस पर एसिड अटैक (Seid Attack) भी हो चुका है। जिसमें उसकी एक आंख खराब हो गई थी। उसके आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि ताजा हमले में आरोपी का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। ​डॉक्टरों ने बदमाश के शरीर से ऑपरेशन करके गोली निकाला दी है। वह बात करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए अभी हमलावर (Bhopal Goli Kand) का नाम सामने नहीं आया है।

एसिड फेंकने वाला अभी भी जेल में बंद

ऐशबाग थाना पुलिस ने मंगलवार शाम लगभग सवा चार बजे 713/21 में धारा 307 (जानलेवा हमला) करने का मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपी अज्ञात व्यक्ति है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जांच अधिकारी एसआई अखिलेश त्रिपाठी (SI Akhilesh Tripathi) ने बताया सलमान अहमद पिता सईद अहमद उम्र 30 साल को गोली लगी है। उसे सीने की पसलियों के पास गोली लगी है। उसको एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान अहमद (Salman Ahmd) पुष्पा नगर इलाके में रहता है। उसके खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक मामले थाने में दर्ज है। वह ऐशबाग थाने की गुंड़ा लिस्ट में है। न्यायालय ने उसे पहले ही जिलाबदर कर दिया था। पुलिस के अनुसार 2016 में पड़ोसी अज्जू से उसका विवाद हुआ था। तब अज्जू ने सलमान पर एसिड फेंक दिया था। इस मामले में अज्जू अब भी जेल में है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ससुराल से प्रताड़ित नव विवाहिता ने पुलिस से मांगी मदद

पत्नी से हो चुका तलाक

द क्राइम इन्फो (thecrimeinfo.com) से बातचीत में सलमान के छोटे भाई रिहान अहमद (Rihan Ahmed) ने बताया वह पुष्पा नगर इलाके में परिजनों के साथ रहता है। घर में उसके ​माता—पिता उसकी पत्नी और भाई सलमान रहता है। उसका एक भाई शाहजहांनाबाद इलाके में रहता है। वह किराने की दुकान चलाता है। सलमान की पत्नी से उसका कई साल पहले तलाक हो चुका है। घटना 15 नवंबर की है। उस रात वह दुकान बंद करने घर आया था। खाने बैठा तो पिता सईद और भाई सलमान के लड़ने की आवाज सुनाई दी। दोनों को समझाया और पिता को उनके कमरे में सुला दिया। भाई सलमान भी कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद बम फटने जैसी आवाज सुनी। वह भागकर पिता के कमरे में पहुंचा। लेकिन, पिता सोए हुए थे। ​उसके बाद वह भाई सलमान के कमरे में पहुंचा। सलमान कमरे से दर्द से कराह रहा था। उसने दरवाजा नहीं खोला तो रिहान ने तोड़ा। सलमान टॉवेल लपेटकर पलंग पर पड़ा था। उसके शरीर से खून बह रहा था। परिजन 108 से उसे हमीदिया अस्पताल फिर वहां से एलबीएस अस्पताल ले गए।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Penumbral Lunar Eclipse
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: तीन हजार के लिए डेढ़ लाख रुपए गंवा दिए
Don`t copy text!