Bhopal News: कार की टक्कर से वृद्धा की मौत

Share

Bhopal News: नाती के साथ घर लौटते समय हुआ था हादसा, अज्ञात कार चालक की पुलिस को तलाश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कार और बाइक की भिड़ंत से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक को भी चोटें आई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। वृद्ध महिला उसके नाती के साथ घर लौट रही थी। तभी एक कार चालक ने तेजी से आकर बाइक में पीछे से टक्कर मारी थी। पिछले पांच दिन से वृद्धा का इलाज अपेक्स अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

नाती भी था अस्पताल में भर्ती

कोहेफिजा थाना पुलिस को अपेक्स अस्पताल से डॉक्टर पालीवाल ने एक वृद्ध महिला के मौत की सूचना मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे दी थी। मृतका गोविंदपुरा स्थित सुदामा नगर निवासी शहजाद बी पति नसीर खां उम्र 64 साल है। उसकी सड़क हादसे में मौत हुई है। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 102/21 दर्ज कर जांच कर रही है। शहजाद—बी (Shahjad Bee) उसके नाती के साथ 25 नवंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे गांधी नगर से सुदामा नगर लौट रही थी। बाइक उसका नाती चला रहा था। तभी अचानक लाल घाटी के नजदीक एक कार ने पीछे से आकर बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गौतम नगर स्थित अपेक्स (Apex Hospital) अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने वाली कार का पुलिस को अब तक पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   दतिया के रामगढ़ माता मंदिर में चोरी, भद्रकाली माता का छत्र और जेवरात ले गए चोर

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!