Bhopal News : प्रेम विवाह के तीन साल बाद फांसी लगाई 

Share

Bhopal News : एक सप्ताह पहले आई थी मायके, नहीं मिला पुलिस को कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रेम विवाह के तीन साल बाद एक युवती ने फांसी लगा ली। यह कदम युवती ने अपने मायके में आकर उठाया। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी में स्थित बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए मामले की जांच एसीपी मिसरोद संभाग अमित कुमार मिश्रा (ACP Amit Kumar Mishra) करेंगे। शव पोस्टमार्टम के लिए भोपाल एम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

नव जीवन अस्पताल में मां करती है नौकरी

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार घटना की सूचना नवजीवन अस्पताल से डॉक्टर कुलदीप कटारिया (Dr, Kuldeep Katariya) ने दी थी। शव की पहचान श्रुति दाहिमा पति अभिषेक दाहिमा उम्र 23 साल के रूप में हुई है। घटना 16 जून की रात लगभग नौ बजे पता चली थी। श्रुति दाहिमा (Shruti Dahima) ने 2019 में अभिषेक दाहिमा से प्रेम विवाह किया है। उसकी ससुराल नर्मदापुरम जिले में हैं। उसका मायका अरविंद विहार स्थित नवजीवन अस्पताल (Navjivan Hospital) के नजदीक है। मां नव जीवन अस्पताल में काम करती है। वहीं भाई नव जीवन अस्पताल के मेडिकल स्टोर में ही नौकरी करता है। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 31/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच एएसआई मनोहर सिंह (ASI Manohar Singh) ने की थी। इस मामले में अभी परिजनों के बयान दर्ज किया जाना बाकी है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि यह अहसास हो तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे चिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: चटके तालों की गूंज अब पहुंच रही थाने

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!