Bhopal STF News: निर्माण से संबंधित फर्जी रैपर लगाकर ग्रामीण अंचलों में बेचा जा रहा था,तीन नाबालिग समेत दस आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, तीन अन्य की तलाश

भोपाल। दबिश देकर एसटीएफ भोपाल यूनिट की टीम ने एक मकान में एक करोड़ रुपए की नशीली कप सिरप बरामद की है। यह माल दूसरे राज्य से बनने के बाद शहर के गांधी नगर (Bhopal STF News) स्थित मकान में उतारा जाता था। जिसके बाद उसमें निर्माण से संबंधित फर्जी रैपर लगाकर उन्हें ग्रामीण अंचलों में खपाने का काम होता था। एसटीएफ पुलिस ने तीन नाबालिग समेत दस लोगों को आरोपी बनाया है।
इन्हें बनाया गया है आरोपी
एसटीएफ (STF) पुलिस ने राजगढ़ (Rajgarh) और सीहोर (Sehore) जिले में रहने वाले सात आरोपियों को पकड़ा है। जिसमें आकाश भाटी (Akash Bhati), चंद्रपाल मोंगिया (Chandrapal Mongiya), धान सिंह (Dhan Singh), हरिओम मोंगिया (Hariom Mongiya), नरेश भाटी (Naresh Bhati) , अजय मोंगिया (Ajay Mongiya) और अकील खान (Aqeel Khan) परवलिया सड़क भोपाल निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 49 हजार 720 सिरप बरामद की है। इनमें ऑनरेक्स और ऑफ कप सिरप के लेबल लगे थे। डीआईजी एसटीएफ राहुल लोढ़ा (DIG STF Rahul Lodha) ने बताया कि इनके रैपर बदलने और बैच नंबर बदलने के कारण बाजार में सप्लाई चेन पकड़ में नहीं आ पा रही थी। इसलिए दवा एवं खाद्य विभाग की भी नजर से यह गिरोह बच रहा था। एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ ड्रग्स (Drugs) के खिलाफ इसे बड़ी कार्रवाई बताया है। जिसके संबंध में डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने बहुत पहले से अभियान चला रखा है। एसटीएफ ने बताया कि दवा दिल्ली के विंग्स बायो कंपनी (Wings Bio Company) बनाती थी। इस दवा में जो तत्व होते हैं वह बिना डॉक्टर की अनुमति सामान्य बाजार में नहीं बेचे जा सकते थे। इसके बावजूद बिना ड्रग लायसेंस यह कारोबार चल रहा था। आरोपियों का पूरा नेटवर्क है जो भोपाल और उसके आस-पास ग्रामीण अंचलों में खुलेआम बेचा जा रहा था। डीआईजी राहुल लोढ़ा ने बताया कि इस प्रकरण में तीन अन्य आरोपियों की भूमिका पता चली है। जिनके बारे में पता लगाने के लिए टीमें जुटी हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद कुछ नए तथ्य सामने आएंगें।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।