MP Rape Case: तीन महीने में दूसरी बार नाबालिग से बलात्कार

Share

MP Rape Case: मुकदमा दर्ज करने के लिए पीड़िता की मां को लेना पड़ी भाजपा नेताओं से मदद

MP Rape Case
The Display

भोपाल। देश में नाबालिगों के कानूनों की किस तरह से फजीहत हो रही है उसका ताजा मामला सामने आया है। यह घटना मध्य प्रदेश (MP Rape Case) के सीहोर जिले की है। यहां एक नाबालिग के साथ तीन महीने के भीतर दो बार बलात्कार हुआ। पहली बार में दर्ज हुए मुकदमे में आरोपी को अदालत से जमानत भी मिल गई। दूसरी बार एफआईआर के लिए परिवार को काफी गिड़गिड़ाना पड़ा। जब बात नहीं बनी तो पीडिता के परिवार ने भाजपा नेताओं से मदद मांगी। जिसके बाद दूसरी बार बलात्कार (Sehore Minor Girl Rape Case) की एफआईआर दर्ज की गई।

भोपाल में रहता था परिवार

घटना इच्छावर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने बताया अक्टूबर, 2020 में आरोपी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने पहली बार बलात्कार किया था। नाबालिग की उम्र 14 साल है। उसने बताया कि उसके दो बच्चे है। यह दोनों बच्चे उसके प​हले पति से हुए है। उसकी पहले पति से नहीं बनती थी। इसलिए वह दूसरे युवक के साथ सीहोर (Sehore Rape Case) में रहने चली आई थी। इससे पहले वह भोपाल में रहती थी। सीहोर में वह चाय की दुकान चलाती है। आरोपी शाहरुख खान है जो कि दो बच्चों का पिता भी है। उसको पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। जमानत में आने के बाद वह फिर बलात्कार करने आया। उसने 1098 पर फोन भी लगाया था। लेकिन, मदद करने की बजाय उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाई की हत्या से नाराज होकर लगा दी थी आग

बौखलाए अफसर तमतमाने लगे

MP Rape Case
सांकेतिक चित्र

पीड़िता का परिवार और आरोपी का परिवार अलग—अलग धर्म का है। इसलिए इच्छावर थाना पुलिस मामले को टालना चाह रही थी। जब यह खबर भाजपा नेताओं को लगी तो वह अफसरों को फोन लगाने लगे। जिसके बाद जवाब देते हुए अफसर भी बौखला गए। हालांकि एएसपी समीर यादव (ASP Samir Yadav) ने कहा कि एफआईआर दर्ज न होने के तथ्य झूठे है। पीड़िता मामले को तूल देने के लिए गलत जानकारियां दे रही है। नेताओं और मीडिया को दे रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद लॉक डाउन का भोपाल के इस व्यक्ति पर पड़ा असर, लेकिन फायदा कोई दूसरा ले गया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!