MP By Election : कांग्रेस ने 15 सीटों पर तय किए प्रत्याशी, देखें लिस्ट

Share

दो दिन दिल्ली में रहे कमलनाथ

MP By Electionभोपाल। मध्यप्रदेश में होने जा रहे उपचुनावों (By Election) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने बड़ा ऐलान किया है। चुनावों की तारीखों से पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने 15 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए है। कमलनाथ के दिल्ली दौरे का परिणाम सामने आ गया है। कमलनाथ दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर थे। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर ही दिल्ली गए थे। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक और महासचिव अहमद पटेल से मुलाकात की थी। कमलनाथ के भोपाल लौटते ही सूचि भी सामने आ गए है।

इन्हें मिला टिकट

कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

1- दिमनी- रविंद्र सिंह तोमर

2- डबरा- सुरेश राजे

3- गोहद- मेवाराम जाटव

4- अंबाह- सत्यप्रकाश सिकरवा

5- करैरा- प्रगीलाल जाटव

6- सांवेर- प्रेमचंद गुड्डू

7- आगर- विपिन वानखेड़े

8- भांडेर- फूल सिंह बरैया

9- सांची- मदनलाल चौधरी

10- हाटपिपल्या- राजीव सिंह बघेल

11- ग्वालियर- सुनील शर्मा

12- बमौरी- कन्हैयालाल अग्रवाल

13- नेपानगर- रामकिशन पटेल

14- अशोक नगर – आशा दोहरे

15 अनूपपुर- विश्वनाथ सिंह कुंजाम

MP By Electionकांग्रेस का दावा है कि तीन सर्वे के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। जीतने वाले उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव की तारीखों से पहले प्रत्याशियों का ऐलान करके कांग्रेस ने चौंका दिया है। इससे कांग्रेस को फायदा भी मिल सकता है कि और नुकसान भी। प्रत्याशियों को तैयारी का ज्यादा समय मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ पार्टी में गुटबाजी और विरोध भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति से राशन मांगा तो पत्नी पर भड़का
Don`t copy text!