Bhopal News: दो मासूम बच्चों के सामने नव विवाहिता ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पति बोला मिर्च लेने गया तभी पानी की टंकी में बर्तन रखकर दुपट्टे से फांसी लगाई

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल।  नव विवाहिता ने दो मासूम बच्चों के सामने फांसी लगा ली। यह घटना आधा घंटा के भीतर हुई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। दरअसल, पति मिर्च लेने घर से निकला था। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी है। परिजन मुरैना से भोपाल आ रहे हैं।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार जूली कुशवाहा पति सुनील कुशवाहा उम्र 28 साल सुंदर नगर (Sunder Nagar) में रहती थी। उसकी लाश 3 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे उसके पति सुनील कुशवाहा (Sunil Kushwah) ने लटकी देखी। पति फुल्की का ठेला लगाता है। जूली कुशवाहा (Jooli Kushwah) की 5 मई, 2023 को उससे शादी हुई थी। शादी के बाद दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दो साल का है तो छोटा सात महीने का हैं। पुलिस को पति ने बताया कि वह घर से रात नौ बजे बाजार मिर्च लेने निकला था। इसके बाद वह वापस लौटा तो पत्नी पानी की टंकी में बर्तन रखकर दुपट्टे से फंदा लगाकर लटकी थी। घटना स्थल की जांच एफएसएल से कराई गई है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच करने एएसआई बोहरन सिंह (ASI Bohran Singh) पहुंचे थे। अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग 34/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजन मुरैना से आ रहे है। उनके आने पर ही शव का पीएम कराया जाएगा। मायके पक्ष के बयान दर्ज करने के बाद आत्महत्या को लेकर कोई वजह पता चल सकेगी। हालांकि अगली जांच एसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: दो लावारिस लाशें मिली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!