Bhopal News: कोरोना मरीज की अटेंडर के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: एक महीने पहले हुई थी घटना, मां की सेवा में लगी बेटी ने अब पुलिस से मांगी मदद

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अशोका गार्डन इलाके से मिल रही है। यहां आशा मल्टी अस्पताल (Asha Multy Hospital) के एक कंपाउंडर ने कोरोना मरीज के साथ आई अटेंडर के साथ अभद्रता की है। यह घटना लगभग एक महीने पुरानी है। पीड़िता का कहना है कि अस्पताल में उसकी मां भर्ती थी। इसलिए देखरेख में इस बात की शिकायत करने का उसे मौका नहीं मिला। पुलिस की टीम ने आरोपी की सर्चिंग की तो पता चला वह अस्पताल में नहीं है। मतलब साफ है कि अस्पताल को भी इस बात की खबर मिल गई थी।

अस्पताल से मांगा गया आरोपी का पता

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ का मुकदमा 27 मई की रात लगभग आठ बजे दर्ज हुआ है। पीड़िता की उम्र 18 साल है जो कि सीहोर की रहने वाली है। वह कॉलेज की छात्रा है। घटना 80 फीट रोड स्थित आशा मल्टी अस्पताल की है। इस मामले का आरोपी सुनील (Sunil) है। वह उसी अस्पताल में कंपाउंडर है। पीड़िता की मां 28 अप्रैल को भर्ती हुई थी। मां को कोरोना हुआ था। पीड़िता मां की देखभाल के लिए आई थी। कंपाउंडर सुनील ने बुरी नीयत से युवती को गलत तरीके से छुआ था। उस वक्त वह सो रही थी। फिर नींद खुली तो उसको सामने पाया। इसके बाद आरोपी ने युवती के सीने में हाथ लगाया।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

यह भी पढ़ें:   MP Minor Girl Rape: आठ साल की बच्ची की चीख सुनकर हर व्यक्ति की रुह कांप रही

पहला मामला नहीं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

इस घटना की जानकारी उस वक्त पीड़िता ने पुलिस को नहीं दी थी। इस संबंध में उसका कहना है कि वह मां की देखरेख में जुटी थी। इसलिए वह नहीं आ सकी। अब वह थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में आशा मल्टी अस्पताल में पहुंची थी। जहां बताया गया कि आरोपी वहां नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना मरीज के अटेंडर के साथ हुई घटना पहली नहीं है। इससे पहले निशातपुरा, शाहजहांनाबाद में भी मामले सामने आ चुके हैं।

Don`t copy text!