Bhopal News: सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से बलात्कार

Share

Bhopal News: मां को बताई कहानी तो उसने चुप कराया, मारपीट करने के बाद किया बेघर, मौसी के घर ली पनाह

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से ज्यादती की। जिसके बाद बेटी ने उसकी मां से यह बात बताई तो उसने सौतेले पिता का पक्ष लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब नाबालिग मौसी के घर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर पर नहीं थी मां

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 09 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे 722/22 धारा 376—छ/323/34/5—एन/6/75 (परिवार के सदस्य ने बलात्कार, मारपीट, एक से अधिक आरोपी, पोक्सो एक्ट और जेजे एक्ट के तहत मामला) दर्ज किया है। शिकायत 16 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी नाबालिग पीड़िता का सौतेला पिता और उसकी मां है। दरअसल, पीड़िता की मां ने उसके सगे पिता से एक साल पहले तलाक ले लिया था। वह अपने साथ नाबालिग को भी ले गई। पीड़िता की मां ने करीब दो महीने पहले आरोपी से शादी की थी। जिसके कुछ समय बाद से सौतेला पिता नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा था। ज्यादती की घटना 29 सितंबर को हुई थी। उस वक्त घर पर उसकी मां नहीं थी।

 अदालत में पेश करने जा रही आरोपी को पुलिस

नाबालिग पीड़िता ने यह सारा मामला उसकी मां को बताया। उसकी सगी मां ने उसका पक्ष ना लेकर उसके सौतेले पिता का पक्ष लिया। नाबालिगा की मां ने उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद वह उसकी मौसी के घर चली गई थी। उसने यह सारी घटना (Bhopal News) उसकी मौसी को बताई। फिर यह सारा मामला सामने आया और थाने में पहुंचा। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको मेडिकल के बाद अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियर पर मुकदमा दर्ज
Don`t copy text!