MP : मंत्रियों को बांटे गए विभाग, भाजपा विधायक का तंज- इस हाथ दे, उस हाथ ले का उदाहरण

Share

लंबे इंतजार के बाद जारी हुई विभागों के बंटवारे की सूची

Portfolio List MP
शपथ लेते मंत्री, फाइल फोटो

भोपाल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शिवराज सरकार (Shivraj Govt) के मंत्रियों (Ministers) को विभागों (Portfolio List MP) का बंटवारा कर दिया गया है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद 11 वें दिन 28 नए मंत्रियों को विभागों का दायित्व सौंपा गया है। वहीं पांच मंत्रियों के विभागों में कुछ बदलाव किए गए है। शनिवार और रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि वे रविवार को विभागों का बंटवारा कर देंगे। रविवार देर रात तक लिस्ट जारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह सुबह सूची जारी की गई। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

पढ़िए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों का वितरण –

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान – सामान्य प्रशासन जनसंपर्क नर्मदा घाटी विकास विमानन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हो

कैबिनेट मंत्री –

1- नरोत्तम मिश्रा – गृह जेल संसदीय कार्य एवं विधि

2- गोपाल भार्गव – लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग

3- तुलसीराम सिलावट – जल संसाधन मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग

4- विजय शाह – वन

5- जगदीश देवड़ा – वित्त वाणिज्यिक कर योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

6- बिसाहूलाल सिंह – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

7- यशोधरा राजे सिंधिया -खेल एवं युवा कल्याण तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोज़गार

8- भूपेंद्र सिंह – नगरीय विकास एवं आवास

9- मीना सिंह मांडवे – आदिम जाति कल्याण अनुसूचित जाति कल्याण

10- कमल पटेल – किसान कल्याण एवं कृषि विकास

यह भी पढ़ें:   रात में जारी हुई अधिसूचना, सीएम शिवराज ने हासिल किया विश्वास मत

11- एंदल सिंह कंसाना – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

12- गोविंद सिंह राजपूत – राजस्व एवं परिवहन

13- बृजेन्द्र प्रताप सिंह – खनिज साधन एवं श्रम

14- विश्वास सारंग – चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास

15- इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास

16- डॉक्टर प्रभुराम चौधरी – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

17- महेंद्र सिंह सिसोदिया -पंचायत एवं ग्रामीण विकास

18- प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा

19- प्रेम सिंह पटेल- पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण

20- ओमप्रकाश सकलेचा-सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम,
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

21- ऊषा ठाकुर- पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म

22- अरविंद भदौरिया – सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन

23- मोहन यादव – उच्च शिक्षा

24- हरदीप सिंह डंग – नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण

25- राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव – औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन

राज्यमंत्री-

26- भारत सिंह कुशवाह-उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) नर्मदा घाटी विकास

27- इंदर सिंह परमार -स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) सामान्य प्रशासन

28- रामखेलावन पटेल -पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) पंचायत एवं ग्रामीण विकास

29- रामकिशोर (नानो) कांवरे – आयु आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन

30- बृजेन्द्र सिंह यादव- लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी

31- गिर्राज डंडोतिया -किसान कल्याण एवं कृषि विकास

32- सुरेश धाकड़ लोक निर्माण विभाग

33- ओ पी एस भदौरिया नगरीय विकास एवं आवास

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई का कटाक्ष

‘इस हाथ दे-उस हाथ ले, का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है, म.प्र. की वर्तमान राजनीति में। आज जब सरकार ना तो बनाना थी और न गिराना। फिर यह क्यों किया गया? आप भाजपा को कहां ले जाना चाहते हैं? जनता को बताए ना बताए भाजपा को यह बताना होगा। या फिर हमें संस्कारों का उल्टा पाठ पढ़ाना होगा।’

दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
Don`t copy text!