मंत्री इमरती देवी बोलीं.. पार्टी जाए भाड़ में..

Share

इमरती देवी के बयान के निकाले जा रहे कई मायने

Imarti Devi
इमरती देवी, मंत्री, मध्यप्रदेश, फाइल फोटो

ग्वालियर । मध्यप्रदेश की महिला एवम् बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार वें अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। डबरा (Dabra) विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने ऐसा बयान दे दिया है, जिससे सियासी हलचल मच गई है। वहीं बयान के कई मायने निकाले जा रहे है। इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहती सुनाई दे रहीं है कि पार्टी जाए भाड़ में। द क्राइम इन्फो इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

इमरती देवी का बयान

वीडियो में इमरती देवी एक सिख समाज के व्यक्ति से बात करती नजर आ रहीं है। वो कहती है कि – ‘जहां इमरती देवी खड़ी हो जाती वहां हिंदुस्तान… डबरा वालों के संग में इमरती देवी तुम लोगों के लिए ही लड़ रही है। पार्टी..पार्टी जाए भाड़ में।’ विडियो में इतना कहकर इमरती देवी वहां से निकलती दिख रहीं है। उन्होंने किस पार्टी को भाड़ में जाने को कहा ये स्पष्ट नहीं है। लेकिन कांग्रेस ने अपनी हिसाब से मतलब निकाल लिया है।

सुनिए क्या बोलीं इमरती देवी

YouTube video

कांग्रेस का बयान

इस मामले में कांग्रेस के ग्वालियर चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी के के मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि – शिवराजसिंह चौहान जी,जिन बिकाऊओं के बल आप सत्ता की चाशनी का आनंद ले रहे हैं,वे हमारी नाव में छेद करके आपके साथ आये हैं!जो हमारे नहीं हुए वे आपके? इमारती देवी के हारने के पहले ही तेवर देखिए,कह रही हैं “पार्टी जाए भाड़ में”??

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बहन को छेड़ने का विरोध किया तो भाई को पीटा

इमरती का दूसरा बयान

वहीं इस मामले में इमरती देवी का दूसरा बयान भी आ गया है। उन्होंने कहा कि वें तो कांग्रेस को भाड़ में जाने को के रही थी। भाजपा से तो वो खुद चुनाव लड़ रहीं है। लिहाजा भाजपा के लिए ऐसा क्यों कहेंगी। इमरती ने कहा कि भाजपा की तो पूजा करती है। उन्होंने बताया कि रास्ते में कुछ लोगों ने उनका काफिला रोक लिया था। वो लोग किसानों कि बात कर रहे थे। इतने में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद कि आवाज आती थी, उसके जवाब में कहा था कि पार्टी जाए भाड़ में।

Don`t copy text!