Bhopal Rape News: तलाक होते ही तेवर दिखाने लगा लिव इन पार्टनर

Share

Bhopal Rape News: दो साल से कर रहा था बलात्कार, एक साल पहले हुआ था तलाक, पहले पति के बच्चों को रखने से किया इंकार

Bhopal Rape News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) के कोहेफिजा इलाके से बलात्कार का एक मामला सामने आया हैं। आरोपी दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने पति को तलाक देने के बाद शादी करने का झांसा दिया था। पीड़िता ने एक साल पहले तलाक दिया तो वह उससे किनारा करने लगा। इससे पहले वह लिव इन पार्टनर बनकर किराए के मकान में उसके साथ रहता था।

तलाकशुदा है महिला

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार रविवार रात साढ़े नौ बजे बलात्कार की एफआईआर दर्ज हुई हैं। एसआई रिचा त्रिपाठी (SI Richa Tripathi) ने बताया 32 वर्षीय पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। एक साल पहले 2020 में पीड़िता ने पति को तलाक दे दिया है। जिसके बाद दोनों बच्चे पीड़िता के साथ ही रह रहे हैं। कुछ समय पहले पीड़िता की मुलाकात आरोपी रितिक सोनी से हुई थी। रितिक सोनी (Hritwik Soni) प्रायवेट जॉब करता है। रितिक ने पीड़िता के अकेले होने का फायदा उठाकर उसे भरोसा में लिया। वह उसकी और दोनों बच्चों की परवरिश करने का उसने वादा किया।

यह भी पढ़ें: जिस मरीज को डॉक्टर भी पीपीई किट पहनकर परीक्षण करते हैं उससे सिरफिरा मनचला आधी रात गंदी हरकत करने पहुंच गया

विवाद होने पर थाने पहुंचा मामला

Bhopal Rape News
थाना कोहेफिजा भोपाल

झांसे में आकर पीड़िता ने आरोपी रितिक पर भरोसा कर लिया। रितिक ने आंगनबाड़ी के पास एक किराए का मकान खरीद लिया। जहां पीड़िता दोनों बच्चों और रितिक के साथ रहने लगी। रितिक ने उसके साथ शरीरिक शोषण किया। आरोपी शादी की बात करने पर उसको टालता था। पीड़िता ने उसकी शिकायत थाने में करने के लिए बोला। जिस पर आरोपी उसे धमकाने लगा। गुस्से में आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की थी। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376/376/2एन/323/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News : चुनाव के लिए कोर कमेटी गठित
Don`t copy text!