Extramarital Affairs : 7 फेरों की कसमें 16 महीने बाद प्रेमी की मदद से तोड़ी, अंधे कत्ल का खुलासा

Share
Extramarital Affairs
आरोपी राजेश जिसने प्रेमिका रागिनी के कहने पर उसके पति सुरेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी थी

भोपाल के अंधे कत्ल से पुलिस ने उठाया पर्दा, पत्नी को प्रेमी की बाहों में आपत्तिजनक हालत में पकड़ने पर उतारा था मौत के घाट

भोपाल। बागसेवनिया पुलिस ने अंधे कत्ल (Bhopal Blind Murder Case) से पर्दा उठा दिया है। यह हत्या अवैध रिश्तों (Extramarital Affairs) के उजागर होने के चलते अंजाम दी गई थी। कातिल पत्नी और उसका प्रेमी है, जिसे पुलिस ने दबोच लिया है।

क्या है मामला
बागसेवनिया इलाके के अमराई निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत पिता शंकर सिंह राजपूत को परिजन 4 सितंबर की सुबह साढ़े 7 बजे एम्स अस्पताल (All India Institute Of Medical Science, Bhopal) लेकर पहुंचे थे। उसके साथ भाई और पत्नी सुनीता भी थी। दोनों ने हार्ट अटैक आने की संभावना जताई थी। सुरेंद्र सिंह मूलत: रेहटी के नजदीक ग्राम गुलाडिया का रहने वाला था। मां वहां की सरपंच है और पिता किसान। सुरेंद्र यहां एक प्रायवेट कंपनी में एक्जीक्यूटिव का काम करता था। पुलिस को परिवार ने दिल का दौरा आने की कहानी बताई। मामले में मोड़ तब आया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली। इसमें बताया गया कि सुरेंद्र की गला दबाकर हत्या (Bhopal Blind Murder Case) की गई है। बागसेवनिया थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।

रिश्तों का भी कत्ल
सुरेंद्र और सुनीता ने 16 महीने पहले ही पवित्र बंधन को निभाने के लिए 7 फेरे लिए थे। इस दौरान दोनों ने एक—दूसरे का साथ देने की कसमें भी खाई थी। लेकिन, कुछ महीने बाद ही सुरेंद्र को पत्नी के चरित्र (Extramarital Affairs) पर शक होने लगा। इस कारण दोनों के बीच बनती भी नहीं थी। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र जहां रहता था उसकी पहली मंजिल पर बड़ा भाई महेन्द्र भी रहता था। दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं हैं यह परिवार को भी पता था। यही जानकारी पुलिस के हाथ लगी। जिसकी कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस कातिल (Bhopal Crime) तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News: केंद्रीय मंत्री ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस को खबर मिली थी कि सुरेंद्र की जिस दिन गला घोंटकर (Bhopal Blind Murder Case) हत्या की गई थी। उस दिन आरोपी राजेश पिता कमल सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी ग्राम तिलाड़िया थाना नसरूल्लागंज सीहोर को देखा गया। आरोपी के घर के नजदीक ही सुरेंद्र का भी ससुराल है। आरोपी राजेश केे सुरेंद्र की पत्नी सुनीता उर्फ रागनी उम्र 22 साल के साथ संबंध (Extramarital Affairs) थे। यह रिश्ते दोनों के बीच शादी के बाद भी बने रहे। रागनी को राजेश के साथ आपत्तिजनक हालात में उसके पति ने देख लिया था। राज उजागर हो जाता इस भय में आकर राजेश ने सुरेंद्र का गला घोंटकर उसे मार दिया। इस दौरान पत्नी रागनी ने भी आरोपी को मदद पहुंचाई।

Don`t copy text!