Bhopal Big Breaking News: जूडा की चेतावनी, लांबा चल बसा

Share

Bhopal Big Breaking News: पांच सूत्रीय मांगों पर फैसला लेने 5 अप्रैल तक की मोहलत

Bhopal Big Breaking News
डॉक्टर पेशे को दर्शाता सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Big Breaking News) से इस वक्त दो बड़ी खबरें मिली है। यह दोनों खबरें सरकार के लिए पे​शानियों पर बल डाल सकती है। पहली खबर स्वास्थ्य के क्षेत्र से हैं। यहां जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को हड़ताल की चेतावनी दे दी है। वहीं दूसरी खबर वन्य प्राणियों की जगत से आ रही है। भोपाल वन विहार की शान कहे जाने वाले लायन लांबा की मौत हो गई है।

मौके पर जूडा का चौका

भोपाल का हमीदिया अस्पताल काफी संवेदनशील है। यह अस्पताल कोविड के लिए भी ज्यादा सफल रहा है। अब यहां के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता आयोजित करके कहा कि गांव में ड्यूटी की अनिवार्यता सरकार समाप्त करें, सालाना सैलरी में 6 फीसदी का इजाफा किया जाए। एसोसिएशन का आरोप है कि कोविड के कारण उन्हें वह चिकित्सीय अनुभव नहीं मिल रहा जो मिलना चाहिए था। ऐसे में पाठ्यक्रम से वह पिछड़ रहे हैं। जूडा ने कहा है कि यह फैसला (JUDA Strike Warning) तुरंत नहीं लिया गया है। हमारी एसोसिएशन ने कई दौर की बातचीत की है। उन्होंने कोरोना के बढ़ते सक्रमण के बीच इस तरह की चेतावनी को अवसर मानने से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के पूर्व महापौर जिस दल के हैं वह हिंदू समाज को लेकर आगे रहती है, लेकिन मंदिर को लेकर वे कौन सी राजनीति कर रहे

असम से लाया गया था

Bhopal Big Breaking News
भोपाल वन विहार पार्क—फाइल फोटो

दूसरी खबर भोपाल के वन विहार (Bhopal Van Vihar News) की है। यहां लंबे समय से बीमार चल रहे लायन लांबा की मौत हो गई है। उसे 2017 में असम से वन विहार लाया गया था। लांबा (Bhopal Lion Death News) 2014 से असम में था। लांबा की उम्र 17 साल थी। पीएम रिपोर्ट में अंगों के काम न करने की जानकारी सामने आई है। अब मध्य प्रदेश में केवल चार लॉयन ही रह गए है। टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के लिए यह बुरी खबर है। लांबा की मौत के कूनो अभ्यारण्य का मुद्दा फिर गर्मा सकता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बीआईएस का गार्ड बना 'जॉम्बी', दूसरे गार्ड को दांतों से काटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!