Bhopal GRP News: चार लाख रुपए का सोना चोरी

Share

Bhopal GRP News: प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में घुसकर वृद्ध दंपति का बैग उठा ले गए चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में घुसकर एक वृद्ध दंपति का बैग बदमाश उठा ले गए। बैग में करीब साढ़े तीन तोला वजनी जेवरात और अन्य सामान रखे थे। मामले की जांच भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) कर रही है। हालांकि पुलिस चोरी गई संपत्ति की कीमत पौने दो लाख रुपए ही बता रही है।

दंपति ने सीट के नीचे रखा था बैग

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) थाना पुलिस के अनुसार शिव बहादुर यादव पिता महादेव यादव उम्र 70 साल रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ी बाजाफ्ता में रहते हैं। वे पत्नी माधुरी यादव (Madhuri Yadav) के साथ उत्तर प्रदेश के राय बरेली गए थे। वहां से भोपाल लौटने के लिए उन्होंने 12184 प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (Pratapgarh Express) में आरक्षण कराया था। शिव बहादुर यादव (Shiv Bahadur Yadav) एस-8 कोच में सवार थे। ट्रेन (Train) जब 10 मार्च को भोपाल जंक्शन के आऊटर पर खड़ी थी तो उनकी नींद खुली। दंपति ने सीट के नीचे बैग (Bag) रखा था। उसे निकालना चाहा तो वह गायब था। उसी बैग के भीतर सोने की झुमकी, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, दो अलग-अलग अंगूठी, इस्तेमाली कपड़ों के अलावा कई अन्य सामान रखा था। वृद्ध ने 11 मार्च को भोपाल जीआरपी थाने पहुंचकर इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करके बताया कि चोरी गया माल एक लाख, 75 हजार रुपए का हैं। बदमाशों का पता लगाने रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!