Bhopal Molestation News: गुटखा मांगते हुए महिला से अभद्रता

Share

Bhopal Molestation News: मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी को गिरफ्तार किया

Bhopal Molestation News
File Clip Courtesy

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) के अयोध्या नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक महिला से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिला से आरोपी ने पहले गुटखा मांगा था। उसने जब इनकार किया तो उसने बदसलूकी की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है।

पहले से थी बुरी निगाह

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 35 साल है। वह अपने बच्चों को कोचिंग क्लास से वापस लेकर घर लौट रही थी। आरोपी दिनेश दांगी (Dinesh Dangi) है जो उसका पीछा कर रहा था। उसने पहले पीड़िता से गुटखा मांगा। मना करने पर मनचले ने बच्चों के सामने ही महिला से छेडख़ानी कर दी। इस घटना को देख मोहल्ले के लोग भी वहां पर आ गए। भीड़ भी वहां मदद करने के लिए पहुंची। लोगों के आते ही दिनेश वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने थाने जाकर मामले की शिकायत (Bhopal Crime Against Woman) दर्ज कराई। पुलिस ने दिनेश दांगी के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!