Bhopal News: अलग-अलग दो स्थानों पर हुई वारदातों की रिपोर्ट महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई

भोपाल। महिलाओं पर बदमाशों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर और हबीबगंज थाना क्षेत्र में हुई है। गांधी नगर और हबीबगंज इलाके में ताला तोड़कर संदिग्ध व्यक्ति घुस गए। दोनों स्थानों पर आरोपियों ने महिलाओं पर हमला भी किया। हबीबगंज इलाके में हुई घटना में आरोपी निगरानी बदमाश है। जबकि गांधी नगर में दो हमलावरों की पहचान अभी होना बाकी है।
निगरानी बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसा
गांधी नगर (Gandhi Nagar) पुलिस के अनुसार गुड्डी मीना (Guddi Meena) पति धनराज मीना उम्र 45 साल शिवाजी वार्ड में रहती है। वह बंगलों में काम करती है। 07—08 सितंबर की रात गुड्डी मीना घर पर सो रही थी। रात लगभग एक बजे उसका बेटा नितिन मीना (Nitin Meena) और बहू शिवानी मीना (Shivani Meena) गणेश विसर्जन चल समारोह देखकर वापस लौटे। बाइक (Bike) के हॉर्न से वह उठी तो उसे एक व्यक्ति मिला। वह भागा तो बेटे ने उसे दबोच लिया। इसी बीच उसका दूसरा साथी आया और उसने मां-बेटे पर हमला किया और फरार हो गया। इससे पहले भीतर घुसा संदेही विवो कंपनी का मोबाइल, चांदी की पायल, चांदी की करधौनी, चांदी की दो चूड़ी, नकदी छह सौ रुपए समेत अन्य सामान समेट चुका था। वहां मौजूद संदेहियों का फोटो पीड़िता की बहू ने मोबाइल (Mobile) से खींच लिया था। गांधी नगर थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 306/25 दर्ज कर संदेहियों की तलाश शुरु कर दी है। इधर, हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा नगर (Durga Nagar) बस्ती में निगरानी बदमाश राहुल पवार (Rahul Pawar) एक घर में ताला तोड़कर घुस गया। मकान क्षमा बाई (Shama Bai) पति शैतान सिंह उम्र 50 साल का है। इससे पहले उसके घर से 04 सितंबर को गैस सिलेंडर चोरी गया था। वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। क्षमा बाई पड़ोस में रहने वाली किरण अहीरे के घर पहुंचकर मदद मांगी। आरोपी वहां भी आकर उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से धमकाते हुए भाग गया। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 460/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।