Bhopal News: पति ने पत्नी को मोगरी से पीटा

Share

Bhopal News: पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी करने वाली महिला की दर्द भरी दास्तां

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बजरिया इलाके से मिल रही है। पीड़िता शादीशुदा महिला है। उसको पति ने मोगरी से पीट—पीटकर बुरा हाल कर दिया। मारपीट करने वाला उसका दूसरा पति है। इसकेे अलावा महिला थाना पुलिस ने भी घरेलू हिंसा के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पहला पति करता था शक

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 13 मई की रात लगभग सवा आठ बजे धारा 498ए/294/323/506 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का केस दर्ज हुआ है। शिकायत 30 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। आरोपी पति उमाशंकर मालवीय (Umashankar Malviya) है। वह मजदूरी करता है और चांदबड़ सुभाष स्कूल के पास पति रहता है। पीड़िता की यह दूसरी शादी है। पहले पति जो कि शराब पीने का आदी होने के साथ—साथ उसके चरित्र पर शक करता था। इसलिए उसको पहले पति को छोड़ना पड़ा था।

दो महिलाओं ने दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

पहले पति से दो बच्चे हैं। आरोपी पति ने विवाद के बाद कपड़े धोने के काम आने वाली मोगरी से उसकी बुरी तरह से पिटाई लगा दी थी। इसके अलावा महिला थाना पुलिस ने भी प्रताड़ना के दो केस दर्ज किए हैं। पहले मामले में आरोपी आरिफ खान उर्फ बाबर, सास आबिदा बी, ननद रुबीना और हिना है। वहीं दूसरे मामले में आरोपी पति स्वर्ण शिखर पंत और सास रमा पंत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: बलात्कार का एक मामला जिसको दबाने के लिए दी गई थी रिश्वत, लेकिन इस कांड के कारण खुल गया मामला

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एनएचडीसी कर्मचारी के घर चोरी की वारदात

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!