Bhopal News: पति बलात्कार में गिरफ्तार, फिर पत्नी से बलात्कार अब बहन थाने पहुंची…

Share

Bhopal News: अवधपुरी में युवती ने अपनी भाभी की मदद से उसके दो बेटों से गैंगरेप कराने का लगाया सनसनीखेज आरोप

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे। लेकिन, यह बिल्कुल सच है। एक परिवार से जुड़ा यह पूरा मामला है। ​जिसमें भोपाल (Bhopal News) के चार थानों में अब तक प्रकरण दर्ज है। इनमें दो गैंगरेप और एक बलात्कार तो एक जालसाजी का प्रकरण है। ताजा मामला अवधपुरी थाना क्षेत्र में पहुंचा है। यहां एक युवती ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी उसकी भाभी और उसके दो बेटे हैं। उसे पूर्व में दर्ज तीन मामलों में मदद करने के बहाने भाभी ने अपने घर बुलाया था। हालांकि इन सभी प्रकरणों में पुलिस को अब कई तरह के तकनीकी पेंच नजर आने लगे हैं।

यह है ताजा मामला

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर की रात लगभग पौने बारह बजे धारा 376—डी/376 (2)एन/323/506 (गैंगरेप, कई बार बलात्कार, मारपीट और धमकाने) का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत 22 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस की रहने वाली है। इस मामले में आरोपी उसकी भाभी और उसके दो बेटे हैं। भाभी पहले वकालत का काम करती थी। हालांकि वह पीड़िता के भाई को छोड़कर अलग अवधपुरी स्थित​ क्रिस्टल सिटी के नजदीक कॉलोनी में रहती है। पीड़िता के जीजा को बजरिया थाना पुलिस ने जुलाई, 2021 में गिरफ्तार किया था। जीजा ने उसकी बहन के साथ लव मैरिज की थी। वह ऑटो मोबाइल की शॉप चलाता था। जीजा पर बलात्कार (पढ़ें जीजा पर दर्ज हुई एफआईआर) का आरोप पीपुल्स मॉल में काम करने वाली युवती ने लगाया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अगवा करके महिला से बलात्कार

बहन को बेचने की थी तैयारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पीड़िता की बहन ने लव मैरिज की थी। जिसके बाद वह द्वारिका नगर में रहने लगी थी। यहां पति की गिरफ्तारी के बाद उसको ससुराल वालों ने पनाह नहीं दिया। इस कारण वह छोला इलाके में रहने चली गई। वहां मदद के बहाने पिता—पुत्र ने बलात्कार (पढ़ें गैंगरेप पीड़िता की बहन से हुई दरिंदगी की पूरी कहानी) किया था। उसके बाद दोनों आरोपियों ने विदिशा के एक व्यक्ति को बेच दिया था। इस संबंध में रातीबड़ थाने में 13 जुलाई को प्रकरण दर्ज हुआ था। जबकि बलात्कार का प्रकरण अगले दिन छोला मंदिर थाना पुलिस ने दर्ज किया था। अवधपुरी थाना पुलिस पूर्व में दर्ज प्रकरणों के संबंध में जानकारी भी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!