Bhopal News: लड़कियों का पीछा कर मनचलों ने किया परेशान

Share

Bhopal News: सबक सिखाने मोपेड से बाइक सवारों को टक्कर भी मारी, आरोपियों ने युवतियों को पीटा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर में दुर्गोत्सव चल रहा है। घरों से लोग झाकियां देखने निकल रहे हैं। ऐसे ही तीन लड़कियां मोपेड से निकली थी। जिनका पीछा तीन मनचले कर रहे थे। घटना भोपाल (Bhopal News) के रोशनपुरा इलाके की है। पीछा करने से परेशान लड़कियों ने आरोपियों की बाइक पर टक्कर भी मारी। इससे नाराज होकर आरोपियों ने लड़कियों को बीच चौराहे पर पीट दिया। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से मनचलों की तलाश कर रही है।

स्कूटी से मारी थी टक्कर

अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे धारा 294/323/506/34/354—डी (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और छेड़छाड़) का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना रोशनपुरा स्थित सरेराह अंजाम दी गई थी। शिकायत 25 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी अज्ञात दो लड़के हैं। पुलिस ने बताया आरोपी रेतघाट से लड़कियों का पीछा कर रहे थे। पीड़िता बैरागढ़ के गिदवानी पार्क में रहती है। उसके साथ दो अन्य सहेलियां भी थी। आरोपी बाइक पर सवार थे। वे मोपेड़ सवार तीन युवतियों को फब्तियां कस रहे थे। एक जगह तो युवतियों ने आरोपियों की बाइक पर सबक सिखाने के लिए टक्कर भी मारी थी। जिसके बाद आरोपियों ने युवतियों को रोककर पीट दिया।

यह भी पढ़ें: बिल्डर के खिलाफ लाइन देखकर आप भी यकीन नहीं करेंगे। फिर भी उसके खिलाफ कार्रवाई और बोलने का साहस कोई नहीं पा रहा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: आग से झुलसी दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!