Bhopal News: ऑफिस के सहकर्मचारी ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट में तैनात पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, दो साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ओल्ड सुभाष नगर में एक युवती के साथ बलात्कार की घटना हुई है। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। पीड़िता इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट में जॉब करती है। इस मामले का आरोपी भी उसी जगह नौकरी करता है। उसने शादी करने का वादा करके दो सालों तक उसके साथ शारीरिक संबंध (Bhopal Rape News) बनाए थे। इस बीच अब वह दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। यह पता चलने के बाद पीड़िता पुलिस से मदद मांगने थाने पहुंच गई। एफआईआर के बाद आरोपी को पुलिस ​ने गिरफ्तार कर लिया है।

अदालत में पेश करने की तैयारी

ऐशबाग थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम लगभग सात बजे 98/22 धारा 376/376(2)एन (बलात्कार और कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी अनिमेष विकरोल (Animesh Vikrol) है। ​उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनिमेष विकरोल को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। शिकायत 30 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह उद्योग विभाग में काम करती है। उसी विभाग में आरोपी नौकरी करता है। करीब दो साल से आरोपी युवती के संपर्क में हैं। पीड़िता शादी करना चाहती थी। यह बोलकर आरोपी भी पिछले दो साल से उसके साथ बलात्कार (Bhopal Girl Harassment Case) कर रहा है। अचानक युवती को अनिमेष की शादी किसी और युवती से होने की जानकारी ​मिली थी। इस संबंध में उसने बात भी की थी। लेकिन, उसने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:  मैनेजर का कान कटकर जमीन पर गिरा

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!