Bhopal Rape Case: पत्नी के शरीर पर दिखा निशान तो खुल गया राज

Share

Bhopal Rape Case: डेंटल चिकित्सक की शिकायत पर वन अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज

Bhopal Rape Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। पति—पत्नी के रिश्तों के बीच एक व्यक्ति आ गया। रिश्ते मधुर थे लेकिन वह एक व्यक्ति के झांसे में आकर बिगड़ गए। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) की है। आरोपी वन विभाग का अफसर है। जिसने डेंटल की एक महिला डॉक्टर से बलात्कार किया। फिलहाल आरोपी हरदा में तैनात है। उसकी गिरफ्तारी होना अभी बाकी है।

ओएलएक्स से हुई पहचान

कमला नगर थाना पुलिस ने 29 वर्षीय युवती की शिकायत पर धारा 376(2)एन/ 3(1)-3(2) (कई बार बलात्कार और एट्रोसिटी एक्ट) का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी गुरुदयाल शर्मा है जो हरदा (Harda) में वन विभाग में नौकरी कर रहा है। पीड़िता और आरोपी के बीच ओएलएक्स के कारण पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता मूलत: होशंगाबाद (Hoshangabad) की रहने वाली है। वह मकान तलाश कर रही थी। जिसके लिए उसने विज्ञापन दिया था। पीड़िता ने जिस कमरे को पसंद किया। वह देखने आरोपी गुरुदयाल शर्मा (Gurudayal Sharma) भी आया था। दोनों ने समझौता किया था कि वह एक कमरे में अलग—अलग रहेंगे। बदले में आधा—आधा किराया चुकाएंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस वर्दीधारी एसीपी ने भोपाल के लोगों को यह बोलकर माल बटोर लिया

ऐसे खुला राज

पीड़िता भोपाल के कोलार इलाके में एक निजी डेंटल अस्पताल (Bhopal Dental Doctor Rape Case) में नौकरी करने लगी। पति कभी—कभी भोपाल आता—जाता है। वह पिछले महीने जब भोपाल आया तो पत्नी के शरीर में एक जगह उसको निशान दिखाई दिया। जिसके बाद उसको शक हो गया। उसने पत्नी को समझाया तो उसने बताया कि आरोपी गुरुदयाल शर्मा (Bhopal Forest Officer Rape Case) ने उसको कुंवारा बताकर बलात्कार करता रहा। उसने कहा था कि वह उसको पत्नी बनाएगा। लेकिन, जाति का पता चलने पर उसने शादी से इंकार कर दिया। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कमला पार्क की बैंच में तोड़ा दम 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!