Bhopal News: दफ्तर में घुसकर महिला की पिटाई

Share

Bhopal News: कार सवार जिसको नहीं पहचानती महिला, पुलिस को शक कहानी में पेंच हैं उलझे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) एमपी नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला से मारपीट की गई है। महिला निजी माइक्रो फायनेंस कंपनी चलाती है। मारपीट करने वाले व्यक्ति कार से आए थे। पुलिस कार सवारों की तलाश कर रही है। पुलिस को शक है कि महिला कोई जानकारी छुपा रही है। इसलिए वह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हमले के पीछे की वजह पता लगाएगी।

दफ्तर में पहले ही चल रहा था विवाद

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार 19 मई की रात लगभग नौ बजे मारपीट का केस दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने धारा 294/323/506/452/34 (गाली—गलौज, मारपीट,धमकाना, घर में घुसना और एक से अधिक आरोपी) के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है। शिकायत कटारा हिल्स निवासी अर्चना जायसवाल उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। अर्चना जायसवाल (Archna Jaisawal) का प्रायवेट बैंकिंग का काम है। साथ में उसके पति, भाई समेत अन्य परिजन भी मदद करते है। आफिस यहां मानसरोवर काम्पलेक्स में हैं। मानसरोवर स्थित दफ्तर में कर्मचारियों से अर्चना जायसवाल का विवाद चल रहा था। हालांकि यह विवाद थम गया था। तभी वहां कुछ लोग पहुंचे।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

कार सवार के पते बदले

उन्होंने कहा कि शोर मचाकर हंगामा करने पर उन्होंने आपत्ति जताई। इस कारण मारपीट करने के बाद आरोपी कार लेकर भाग गए। कार का नंबर अवधपुरी इलाके में दर्ज था। जहां से जानकारी मिली कि कार माता मंदिर में किसी व्यक्ति को बेच दी गई है। पुलिस को शक है कि महिला कोई जानकारी छुपा रही है। इसलिए वह आरोपियों की सरगर्मी से तलाश रही है। पुलिस को लगता है कि विवाद कारोबार से संबंधित कोई विवाद है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: डंपर में फंसी बाइक, घिसटते हुए ले गया
Don`t copy text!